OnePlus 6 मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भारत में 17 मई को होगा लॉन्च

OnePlus कंपनी 16 मई को लंदन में OnePlus 6 से पर्दा उठाने जा रही है। भारत में OnePlus 6 17 मई को लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2018 11:40 IST

OnePlus 6 आ रहा भारत

OnePlus कंपनी 16 मई को लंदन में OnePlus 6 से पर्दा उठाने जा रही है। भारत में OnePlus 6 17 मई को लॉन्च होगा। फोन के कई फीचर और स्पेसिफिकेशन पहले से ही लीक हो चुके हैं। कुछ फीचर की तो आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जा चुकी है। नई जानकारी सामने आई है कि कंपनी OnePlus x मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन भी ला रही है। यह एडिशन भारत में आधिकारिक तौर पर 17 मई को आएगा।

यह फोन दिखने में रेग्युलर वेरिएंट जैसा ही होगा। साथ ही बता दें कि फोन अमेज़न पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बाकी जानकारी में पता चला है कि OnePlus 6 का बैक टेक्सचर्ड होगा। इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। बुधवार को आए टीज़र में इस बात की पुष्टि की गई है।

OnePlus ने मार्वल के साथ साझेदारी की है। ऐसा पहली बार नहीं है जब, मार्वल की पेरेंट कंपनी डिज़्नी ने वनप्ल से हाथ मिलाया है। इससे पहले भी OnePlus 5T स्टार वॉर्स एडिशन का भी वर्ज़न आया था। हालांकि, इस बार अवेंज़र्स: इनफिनिटी वॉर को भारत में 27 अप्रैल को लाया जाएगा।

टीज़र वीडियो में झलक मिलती है कि OnePlus 6 में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। डिस्प्ले के टॉप पर नॉच दिया जाएगा। इसमें कस्टम टेक्सचर वाला बैक होगा, जो मार्वल एवेंजर लिमिटेड एडिशन का एक्सक्लूसिव होगा। बता दें कि सप्ताह की शुरुआत में वनप्लस ने एवेंजर्स: इनफिनिटी के मुफ्त मूवी टिकेट देने का ऐलान किया था।
Advertisement

OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। अब आपके मन में सवाल होगा कि इस हैंडसेट में यूज़र को क्या-कुछ मिलेगा? आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, OnePlus 6 हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में डिस्प्ले नॉच होगा। 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.