OnePlus 6 को मिलेगा एंड्रॉयड पी बीटा बिल्ड, लॉन्च से पहले कंपनी ने दी जानकारी

OnePlus 6 का ग्लोबल लॉन्च 16 मी को है। भारत में बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus 6 17 मई को दस्तक देगा। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कंपनी के इस फ्लैगशिप हैंडसेट को लेकर एक नई जानकारी की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 9 मई 2018 11:53 IST
ख़ास बातें
  • बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus 6 17 मई को देगा दस्तक
  • आधे से ज्यादा स्पेसिफिकेशन और फीचर पहले ही हो चुके हैं लीक
  • OnePlus 6 एंड्रॉयड पी बीटा पर काम करेगा

OnePlus 6 को मिलेगा एंड्रॉयड पी बीटा बिल्ड

OnePlus 6 का ग्लोबल लॉन्च 16 मी को है। भारत में बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus 6 17 मई को दस्तक देगा। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कंपनी के इस फ्लैगशिप हैंडसेट को लेकर एक नई जानकारी की पुष्टि हुई है। कंपनी ने दावा किया है कि OnePlus 6 एंड्रॉयड पी बीटा पर काम करेगा। बता दें कि एंड्रॉयड पी को एंड्रॉयड ओरियो का अपग्रेड है। एंड्रॉयड पी बीटा हाल में गूगल आई/0 2018 में लॉन्च हुआ है। बता दें कि OnePlus को तेज़ी से सॉफ्टवेयर अपडेट देने के लिए जाना जाता है। कंपनी ने बताया कि वह उन कंपनियों के समूह में से एक है, जो गूगल के साथ मिलकर नए अपडेट व फीचर ग्राहकों को जल्द से जल्द मुहैया करवाएंगी। OnePlus ने दावा किया है कि OnePlus 5 और 5T भी उन स्मार्टफोन में रहे हैं,  जिन्हें एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिला। अब कंपनी एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच अपडेट दो महीने के भीतर जारी करने जा रही है।

OnePlus दावा करती है कि 135,000 कम्यूनिटी सदस्यों ने OnePlus 6 को उसके लैब प्रोग्राम में परखा है। कंपनी के डेडीकेटिड पेज पर OnePlus 6 खरीदने की चाहत रखने वाले विज़िट कर सकते हैं। अब आते हैं एंड्रॉयड पी पर। यह इस साल का बड़ा अपडेट है, इसके बारे में जानकारी सबसे पहले मार्च महीने में दी गई थी।
Advertisement

ध्यान रहे एक दिन पहले ही नया खुलासा सामने आया था, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन OnePlus  6 के साथ दिखे थे। सीनियर बच्चन OnePlus के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। अमिताभ बच्चन ने OnePlus के सीईओ पेटे लाऊ के साथ कुछ तस्वीरें ट्वीट की थीं, जिसमें फोन की झलक साफ दिखी। हालांकि, बाद में यह ट्वीट हटा लिया गया। OnePlus ने अलग से एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फोन के स्लो-मोशन फीचर को दिखाया गया है। यह दिखाता है कि OnePlus 6 सुपर स्लो मो कैमरा फीचर से लैस होकर आ रहा है।

पिछली एक लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 6 का डिस्प्ले 16:9 आस्पेक्ट रेशियो बताया गया है। वहीं, पहले आई जानकारी में यह रेशियो 18:9 था। कैमरे पर जाएं तो फोन में 23 मेगापिक्सल का सिंगल रियर सेंसर होगा। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश दिए जा सकते हैं। फ्रंट में दो 16+16 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। पर्याप्त सेंसर के साथ इसमें 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

बता दें कि OnePlus 6 इस साल के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है। कंपनी इस हैंडसेट को "द स्पीड यू नीड" टैगलाइन से प्रमोट कर रही है। साथ ही 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ग्लास बैक डिजाइन की भी पुष्टि हुई है।अब कयासों की बात करें तो इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने की बात की जा रही है। बैटरी क्षमता भी OnePlus 5T से ज़्यादा होने का दावा है। इसके अतिरिक्त वनप्लस 6 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लेकिन एचडीएफसी के पेज से इस मामले में शंका बढ़ गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 6, Android P, Android P Beta, Google, Android, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.