OnePlus 6 से उठा पर्दा, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से होगा लैस

OnePlus 6 से पर्दा उठ गया है। चीनी कंपनी वनप्लस ने लंदन में आयोजित एक इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया। मौज़ूदा चलन की तरह OnePlus 6 में नॉच डिस्प्ले है।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 17 मई 2018 11:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • अमेरिका में OnePlus 6 की कीमत 529 डॉलर (करीब 35,800 रुपये) से शुरू
  • क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 का इस्तेमाल हुआ है
OnePlus 6 से पर्दा उठ गया है। चीनी कंपनी वनप्लस ने लंदन में आयोजित एक इवेंट में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया। गौर करने वाली बात है कि एक दिन बाद ही कंपनी इस फोन को भारत और चीन में लॉन्च करेगी। मौज़ूदा चलन की तरह OnePlus 6 में नॉच डिस्प्ले है। इसमें ही फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और प्रॉक्सिमिटी सेंसर को जगह मिली है। पुराने OnePlus फ्लैगशिप हैंडसेट की तरह इस फोन में भी क्वालकॉम के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 का इस्तेमाल हुआ है। इस बार OnePlus ने हैंडसेट की 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज देने का फैसला किया है। बेज़ल लेस डिस्प्ले का पूरा फायदा उठाने के लिए नए गेस्चर दिए गए हैं।
 

OnePlus 6 कीमत

अमेरिका में OnePlus 6 की कीमत 529 डॉलर (करीब 35,800 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 579 डॉलर (करीब 39,200 रुपये) है। 8 जीबी रैम / 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 629 डॉलर (करीब 42,600 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक और सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन रंग में उपलब्ध होगा। बता दें कि ओपन सेल 22 मई से शुरू होगी। इस दौरान दोनों ही ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। हैंडसेट 21 मई से चुनिंदा पॉप अप स्टोर में उपलब्ध होंगे। सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन 5 जून से उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

जहां तक वनप्लस की भारत में कीमत का सवाल है, इसका खुलासा गुरुवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय मार्केट में 6 जीबी रैम और  64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये होगी। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। OnePlus 6 भारत में अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 21 मई को उपलब्ध होगा।
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए आज से ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।
Advertisement

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।
Advertisement

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, Amazon India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  3. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  2. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  3. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  5. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  6. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  7. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  8. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  9. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  10. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.