OnePlus 6 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

एक दिन के इंतज़ार के बाद OnePlus 6 को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया। याद रहे कि इस हैंडसेट को सबसे पहले लंदन में आयोजित एक इवेंट में बुधवार को लॉन्च किया गया था।

OnePlus 6 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 की कीमत 34,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • OnePlus 6 की कीमत 34,999 रुपये से होती है शुरू
  • भारत में वनप्लस 6 के दो वेरिएंट किए गए हैं लॉन्च
  • OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
एक दिन के इंतज़ार के बाद OnePlus 6 को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया। याद रहे कि इस हैंडसेट को सबसे पहले लंदन में आयोजित एक इवेंट में बुधवार को लॉन्च किया गया था। ट्रेंड को देखते हुए OnePlus ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 में नॉच डिस्प्ले दिया है। भारतीय मार्केट में हुवावे पी20 प्रो, हुवावे पी20 लाइट, हॉनर 10, ओप्पो एफ7 और वीवो वी9 जैसे हैंडसेट पहले से मौज़ूद है जो आईफोन X जैसे नॉच डिस्प्ले के साथ आते हैं। iPhone X की तरह नॉच में फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और प्रॉक्सिमिटी सेंसर को जगह मिली है। इस तरह से यूज़र के लिए डिस्प्ले के ज़्यादातर हिस्सा इस्तेमाल करने योग्य बना दिया गया है। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगा क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845।

इस बार OnePlus ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट का 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया है। वनप्लस 5टी यूज़र के लिए 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प रहा है। कंपनी के अन्य हैंडसेट की तरह OnePlus 6 भी फ्लैगशिप किलर ही माना जाएगा। इसकी सीधी भिड़ंत iPhone X, iPhone 8, Huawei P20 Pro और Samsung Galaxy S9 Plus जैसे हैंडसेट से होगी। हालांकि, कीमत में यह इन फ्लैगशिप हैंडसेट से बेहद ही सस्ता है।
 

OnePlus 6 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारतीय मार्केट में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये होगी। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। OnePlus 6 भारत में अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 21 मई को उपलब्ध होगा। आम यूज़र के लिए ओपन सेल 22 मई से शुरू होगी। कंपनी ने इस सेल के लिए एसबीआई बैंक के साथ साझेदारी की है।
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।
 
oneplus 6 white front back gadgets 360

OnePlus 6 में है 6.28 इंच का डिस्प्ले

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • कमियां
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
डिस्प्ले6.28 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, Amazon India, OnePlus 6
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  6. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  7. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  8. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  9. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »