OnePlus 6 को सबसे पहले खरीदने का मौका

पिछले हफ्ते OnePlus 6 के मेगा लॉन्च के बाद अब चीनी कंपनी उसे देशभर में उपलब्ध करवाने में जुट गई है। OnePlus 6 देश के 8 शहरों में आज से...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 मई 2018 10:35 IST
ख़ास बातें
  • पिछले हफ्ते OnePlus 6 हुआ था लॉन्च, आकर्षक फीचर से है लैस
  • OnePlus 6 देश के 8 शहरों में आज से उपलब्ध होगा यहां
  • स्मार्टफोन की कीमत 34,999 रुपये है

OnePlus 6

पिछले हफ्ते OnePlus 6 के मेगा लॉन्च के बाद अब चीनी कंपनी उसे देशभर में उपलब्ध करवाने में जुट गई है। OnePlus 6 देश के 8 शहरों में आज से OnePlus.in, अमेज़न और पॉप-अप स्टोर के ज़रिए बिकना शुरू हो जाएगा। स्मार्टफोन की कीमत 34,999 रुपये है और यह तीन रंग वेरिएंट में मिलेगा। ग्राहक विभिन्न लॉन्च ऑफर का भी लाभ OnePlus 6 खरीदते वक्त उठा सकते हैं। OnePlus 6 का 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये में मिलेगा। जबकि, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे 39,999 रुपये।

OnePlus 6 मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन की सेल अमेजन और OnePlus.in पर 29 मई को होगी। इसकी कीमत 44,999 रुपये है। सिल्क व्हाइट वेरिएंट की बात करें तो यह यूज़र को 5 जून को उपलब्ध होगा। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिए गए हैं।

जानें, OnePlus 5T से कितना अलग और बेहतर है OnePlus 6?
 

OnePlus 6 की अमेज़न इंडिया, OnePlus.in पर सेल

ऑनलाइन की बात करें तो OnePlus 6 दो रंग वेरिएंट - मिडनाइट ब्लैक (8 जीबी/128 जीबी) और मिरर ब्लैक (6 जीबी/128 जीबी) में अमेज़न पर बिकेगा। अर्ली सेल का लाभ अमेज़न प्राइम के सदस्य ले पाएंगे। 22 मई से ओपन सेल में इसे खरीदा जा सकता है। जिन्होंने स्मार्टफोन को फास्ट एएफ सेल के दौरान प्री-बुक किया था, उन्हें 3 महीने की अतिरिक्त वारंटी और 1,000 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस कैशबैक मिलेगा। यह लाभ रेग्युलर लॉन्च ऑफर से इतर है।

वहीं, एसबीआई कार्ड के ज़रिए OnePlus 6 खरीदने वालों को 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह पहले सप्ताह के दौरान उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा यूज़र के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प है, जो सभी लोकप्रिय बैंक के ज़रिए लिया जा सकता है। OnePlus सभी स्मार्टफोन के खरीदारों को 12 महीने का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस सर्वीफाई की तरफ से दे रही है। साथ ही 250 रुपये कीमत वाला अमेज़न प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड, अमेज़न किंडल की ओर से 500 रुपये मूल्य के ई-बुक्स दे रही है। आइडिया के ग्राहक OnePlus 6 पर कैशबैक और डिवाइस इंश्योरेंस ले सकते हैं। OnePlus ने 25,000 रुपये तक के फ्लाइट और होटल बुकिंग की सुविधा क्लियर ट्रिप के हवाले से ऑफर करने की बात भी कही है।
Advertisement
 

OnePlus 6 मिलेगा पॉप-अप स्टोर पर भी

जिन्हें स्मार्टफोन को हाथ में लेकर उसका अनुभव करना है, उनके लिए देशभर में 8 पॉप-अप स्टोर खोले गए हैं। आज दोपहर साढ़े 3 बजे से रात 8 बजे तक आप यह अनुभव ले सकते हैं। वहीं, 22 मई को यह समयसीमा सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगी। दिल्ली में ये पॉप-अप स्टोर डीएलएफ प्लेस साकेत में और मुंबई में हाई स्ट्रीट फीनिक्स में स्थापित किए जाएंगे।

22 मई से OnePlus 6 क्रोमा स्टोर पर भी उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। ऑफर के तहत एसबीआई ग्राहकों को 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। साथ ही पेटीएम, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, एक्सिस, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंकों से भी कैशबैक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
Advertisement
 

OnePlus 6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। हैंडसेट के लिए ही एंड्रॉयड पी बिल्ड को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी या 8 जीबी रैम। कंपनी ने नए गेमिंग मोड के बारे में जानकारी दी है और दावा किया है कि यह पुराने गेमिंग डीएनडी मोड से बहुत बेहतर है।

वनप्लस 6 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। OnePlus 5T की तरह इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है।
Advertisement

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है।  OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। अब डिवाइस के अंदर ही एक वीडियो एडिटर है। फ्रंट कैमरे से अब यूज़र पोर्ट्रेट मोड का मजा ले पाएंगे।

OnePlus 6 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। किसी भी वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह मिली है। इसके बारे में 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है। OnePlus 6 में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x75.4x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 177 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Excellent performance
  • Useful software customisations
  • Bad
  • Average camera quality
  • No wireless charging or weatherproofing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.