OnePlus 5T प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा

आने वाले वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को चीन की ई-कॉमर्स साइटल ओप्पोमार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। और इस लिस्टिंग से फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस 5टी की कीमत 549 डॉलर (करीब 35,500 रुपये) है और यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2017 09:45 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस 5टी की कीमत 549 डॉलर (करीब 35,500 रुपये) है
  • हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हो सकते हैं
  • फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
आने वाले OnePlus 5T स्मार्टफोन को चीन की ई-कॉमर्स साइटल ओप्पोमार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। और इस लिस्टिंग से फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस 5टी की कीमत 549 डॉलर (करीब 35,500 रुपये) है और यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। और नवंबर के आख़िरी तक डिलिवरी शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि इससे पहले एक लीक अंतुतू स्क्रीनशॉट के जरिए वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। इसके साथ ही फोन के एंड्रॉयड ओरियो पर चलने का पता चला था। उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन को नवंबर में कभी भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन की मौज़ूदगी के बारे में कंपनी ने अभी चुप्पी साध रखी है।

वनप्लस 5टी स्पेसिफिकेशन, डिज़ाइन और फ़ीचर
रिटेलर द्वारा लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6 इंच क्वाड एचडी स्क्रीन और 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन को 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। कैमरे की बात कें तो, हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिये जा सकते हैं। फोन में एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बता दें कि वनप्लस 5 में भी यही स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, हालांकि इसमें बड़ी 3450 एमएएच बैटरी, बड़ा 6 इंच डिस्प्ले और 1080x2160 पिक्स्ल्स वाला एक फुल एचडी+ रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन होगा। नए डिवाइस की मोटाई भी वनप्लस 5 से ज़्यादा है और इसका वज़न 164 ग्राम है। फोन की मोटाई 7.25 मिलीमीटर होगी लेकिन फोन 157x75.4 मिलीमीटर के साथ ज़्यादा चौंड़ा और लंबा होगा। हैंडसेट में ग्लोबल 4जी एलटीई बैंड और 34 नेटवर्क बैंड के लिए सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

कथित वनप्लस 5टी को हाल ही में अंतुतू बेंचमार्क लिस्टिंग पर OnePlus A5010 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। और इस लिस्टिंग से भी फोन में  ऊपर बताए गए इन्हीं स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। लेकिन फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल होने की बात कही गई थी। इसके अलावा, वनप्लस 5टी में एल्युमिनियम फ्रेम होने की उम्मीद है। फोन में नीचे की तरफ़ एक स्पीकर और ज़्यादा क्षमता वाली बैटरी होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और फोन में एक बेज़ल-लेस डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

बता दें कि ये सभी जानकारी ख़बरों और लीक पर आधारित हैं, इसलिए पाठकों को हमारी सलाह है कि इन जानकारियों पर पूरी तरह भरोसा ना करें। और कंपनी द्वारा अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए किसी भी आधिकारिक जानकारी दिए जाने तक इंतज़ार करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus 5T, OnePlus 5T specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.