वनप्लस 5 के फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर अहम जानकारी

कयासों और दावों के लंबे दौर के बाद हमें बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 5 के बारे में आधिकारिक जानकारी मिली है। वनप्लस के सीईओ पीट लाऊ ने पुष्टि की है कि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर होगा।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 23 मई 2017 19:00 IST
ख़ास बातें
  • बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 5 के बारे में आधिकारिक जानकारी मिली
  • इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर होगा
  • वनप्लस के सीईओ पीट लाऊ ने पुष्टि की है
कयासों और दावों के लंबे दौर के बाद हमें बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 5 के बारे में आधिकारिक जानकारी मिली है। वनप्लस के सीईओ पीट लाऊ ने पुष्टि की है कि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर होगा। हाल ही में पेश किए गए सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन में यह सिक्योरिटी फ़ीचर फोन के पिछले हिस्से पर मौज़ूद था।

हैंडसेट में इस फ़ीचर की पुष्टि पीट लाऊ ने चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर की थी। इसके बारे में जानकारी सबसे पहले गिज़मोचाइना द्वारा दी गई थी। दरअसल, पीट लाऊ ने एक दूसरे यूज़र को दिए जवाब में फिंगरप्रिंट सेंसर के बारे में यह अहम खुलासा किया। गौर करने वाली बात है कि यह जानकारी पुरानी रिपोर्ट से मेल खाती है जिनमें दावा किया गया था कि फिंगरप्रिंट सेंसर आगे की तरफ होगा, होम बटन में इंटिग्रेटेड।

इससे पहले कंपनी ने आने वाले वनप्लस 5 स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी। वनप्लस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। अपने लेटेस्ट ट्वीट में वनप्लस ने कहा, ''आपके अगले फोन का रंग क्या होना चाहिए?'' कंपनी द्वारा 'एस' की जगह 5 नंबर का इस्तेमाल किया गया है जिससे स्पष्ट तौर पर संकेत मिलते हैं कि कंपनी आन वाले वनप्लस 5 के कलर वेरिएंट के बारे में बात कर रही है। पहला कलर विकल्प ब्लैक, तीसरा रेड और चौथा गोल्ड जैसा दिख रहा है। कंपनी द्वारा ज़िक्र किए गए दूसरे विकल्प से अभी कुछ साफ-साफ नहीं पता चल पा रहा है। कमेंट सेक्शन में, जब किसी यूज़र ने इस कलर को स्लुशी बताया, तो वनप्लस ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ''असल में यह यूनिकॉर्न है।'' अभी कंपनी ने चूंकि कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बताया है तो इस जवाब से कुछ भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

हाल ही में, वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने वनप्लस 5 में ऑडियो जैक की पोज़ीशन बताते हुए कहा, ''हेडफोन जैक ने रोड क्रॉस क्यों किया?'' अभी तक लीक हुईं वनप्लस 5 की तस्वीरों में ऑडियो जैक नहीं दिखा है और फोन से इसे हटाए जाने की ख़बरें हैं। हालांकि, पेई के ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि हो सकता है हेडफोन जैक स्मार्टफोन में सबसे ऊपर शिफ्ट कर दिया गया है।
Advertisement

इन दो फ़ीचर के अलावा, वनप्लस 5 के डिज़ाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप की पोज़ीशन भी विरोधाभासी लीक के चलते सवालों के घेरे में रहा है। ऐसा लगता है कि, आधिकारिक और सटीक जानकारीक के लिए इन गर्मियों में होने वाले फोन के लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.