वनप्लस 3टी भारत में 2 दिसंबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 नवंबर 2016 11:40 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी भारत में 2 दिसंबर को होगा लॉन्च
  • वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है
  • वनप्लस 3टी में बड़ी बैटरी दी गई है
वनप्लस ने इसी महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर फ्रंट कैमरा दिया गया है।  हालांकि, कंपनी ने इस हैंडसेट को पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया था। लेकिन, अब कंपनी ने भारत में इस फोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है।

इससे पहले इसी हफ्ते कंपनी के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने वनप्लस 3टी के जल्द भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की थी। अब विकास अग्रवाल ने एक ट्वीट कर लॉन्च की तारीख की पुष्टि करते हुए बताया कि वनप्लस 3टी स्मार्टफोन 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।  इससे पहले  वनप्लस ने गुरुवार को फेसबुक पर 'ट्रुथ और डेयर' पोल किया। इस पोल में यूज़र से इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा करने का तरीका पूछा गया था। इस पोल में सबसे ज्यादा वोट बंजी जंपिंग को मिले।
Advertisement

मंगलवार से ही वनप्लस 3टी की बिक्री अमेरिकी बाजार में शुरू हो गई है। वनप्लस 3टी के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। वनप्लस 3टी का 64 जीबी वेरिएंट 439 डॉलर (करीब 29,800 रुपये) और 128 जीबी मॉडल 479 डॉलर (करीब 32,500 रुपये) में मिलेगा। यूरोप में इस फोन को 26 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में फर्क की बात करें तो नए स्मार्टफोन में तेज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है जबकि ओरिजिनल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। नया फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है जबकि वनप्लस 3 सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही मिलता है।
Advertisement

बात करें बेहतर फ्रंट कैमरे की तो कंपनी ने रिज़ॉल्यूशन को दोगुना करते हुए वनप्लस 3टी में सैमसंग 3पी8एसपी के साथ 1 माइक्रोन पिक्सल का 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि वनप्लस 3 में सोनी आईएमएक्स179 के साथ 1.4 माइक्रोन पिक्सल का 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

इसके अलावा वनप्लस 3टी में 3400 एमएएच की बड़ी बैटरी है जबकि वनप्लस 3 में 3000 एमएएच की बैटरी है। यह फोन डैश चार्ज (5वी 4ए) फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  2. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  3. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  4. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  7. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  8. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  9. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  10. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.