वनप्लस 3टी में क्या कुछ है खास और कब होगा लॉन्च, जानें सब कुछ

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2016 13:52 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • इस वेरिएंट को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है
खबर है कि वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। वनप्लस 3 को जून में लॉन्च किया गया था। अब खबर है कि कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी द्वारा वनप्लस 3 का उत्पादन रोकने की भी खबरें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस 3 अब अपना सारा ध्यान अपग्रेडेड स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर पर केंद्रित करना चाहती है।

वनप्लस 3 में कई बेहद शानदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और रिव्यू में भी इसने दमदार परफॉर्मेंस दी थी। वनप्लस 3टी के इससे और ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है। आज हम वनप्लस 3टी के बारे में सभी जानकारियां साझा करेंगे। इनमें इस स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख भी शामिल हैं।

रिलीज़ की तारीख
वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को इस साल दिसंबर में क्रिसमस के आसपास लॉन्च किये जाने की उम्मीद है। और इस वज़ह से अगले साल आने वाले वनप्लस 4 के लॉन्च में देरी होने की भी खबरें हैं। कंपनी से जुड़े एक सूत्र मुताबिक अपग्रेडेड वेरिेएंट को वनप्लस 3टी नाम दिया जाएगा। वनप्लस के अपग्रेडेड वेरिएंट को वनप्लस 3एस और वनप्लस 3 प्लस नाम दिए जान की खबरें भी हैं।
Advertisement

कीमत
वनप्लस 3 के नए वेरिएंट की कीमत से जुड़ी कोई खबर अभी सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी की बिज़नेस नीतियों के चलते कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन एक किफ़ायती दाम पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि वनप्लस 3 को 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और वनप्लस 3टी की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। हमें लगता है कि यह फोन कम स्पेसिफिकेशन के साथ वनप्लस एक्स की कीमत में लॉन्च नहीं होगा बल्कि यह फोन फ्लैगशिप का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन
यह बात याद रखना जरूरी है कि वनप्लस 3टी स्मार्टफोन वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद ना करें। अब तक आईं खबरों के मुताबिक, इस फोन में नए गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल डिवाइस की तरह स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर भी चलेगा। नए फोन में भी पिछले हैंडसेट की तरह ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले होगा। इस बात की जानकारी हाल ही में कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने दी थी। इसके अलावा वनप्लस 3टी स्मार्टफोन का डिज़ाइन भी मौज़ूदा फ्लैगशिप फोन की तरह ही होगा और यह डैश चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में बहुत ज्यादा अपग्रेड नहीं है लेकिन क्रिसमस के मौके पर वनप्लस इस बारे में कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। तब तक हम आपको सलाह देंगे कि इन अनुमानों पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.