वनप्लस 3टी की पहली सेल आज, अमेज़न प्राइम मेंबर ही खरीद सकेंगे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2016 10:11 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर 12 दिसंबर को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच सेल आयोजित होगी
  • अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर ही इस हैंडसेट को आज खरीद पाएंगे
  • आम ग्राहकों के लिए हैंडसेट की बिक्री 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी
इस महीने ही वनप्लस ने अपने वनप्लस 3टी हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया था। लॉन्च इवेंट में जानकारी दी गई कि कंपनी का नया फ्लैगशिप हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। आम ग्राहकों के लिए हैंडसेट की बिक्री 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर के पास इस हैंडसेट को सोमवार से खरीदने का मौका होगा। इसके लिए एक सेल आयोजित होगी।

अमेज़न इंडिया पर सोमवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच वनप्लस 3टी को पहले खरीदने का मौका प्राइम सब्सक्राइबर को मिलेगा। अमेज़न इंडिया ने बताया है कि सेल में वनप्लस 3टी सीमित संख्या में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ऐसे में स्टॉक खत्म होते ही ऑफर खत्म हो जाएगा। मज़ेदार बात है कि अमेज़न प्राइम के फ्री ट्रायल का ऑफर लेने वाले यूज़र भी इस सेल में हिस्सा ले सकेंगे।

बता दें कि वनप्लस 3टी का 64 जीबी वेरिएंट 29,999 रुपये है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट 34,999 रुपये में मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि प्राइम मेंबर को भी इस सेल में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। अमेज़न ने साफ किया है कि प्राइम मेंबर होने का मतलब यह नहीं है कि आप इस स्मार्टफोन को पहले खरीद पाएंगे। इसके लिए आपको वेबसाइट पर यहां जाना होगा।
Advertisement

आपको हमने पहले ही बताया है कि वनप्लस 3टी और वनप्लस 3 में मुख्य अंतर तेज चिपसेट, ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा, बड़ी कैमरा और ज़्यादा इनबिल्ट स्टोरेज की हैं।
Advertisement

वनप्लस ने पहले ही दिसंबर डैश सेल आयोजित करने की घोषणा की थी। इस सेल में हिस्सा लेने वाले ग्राहकों के पास कंपनी की ऑनलाइन स्टोर से मात्र 1 रुपये में वनप्लस 3टी खरीदने का मौका होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 3t sale, oneplus 3t, oneplus 3t specification

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.