वनप्लस 3 में होगा 5.5 इंच डिस्प्ले और 4 जीबी रैम, टीना लिस्टिंग से हुआ खुलासा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 26 मई 2016 15:49 IST
हाल ही में खबर आई थी कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने तीसरे फ्लैगशिप हैंडसेट वनप्लस 3 को 14 जून को लॉन्च कर सकती है। इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन को लेकर अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इस बीच वनप्लस 3 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। पहले की तरह इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। साथ में तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

टीना लिस्टिंग से पता चला है कि इस हैंडसेट में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर होगा, संभवतः स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट। इसके अन्य स्पेसिफिकेशन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3000 एमएएम की बैटरी शामिल हैं।

जानकारी मिली है कि यह 16 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होगा। इसका डाइमेंशन 152.6×74.6×7.3 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। यह एक मेटल बॉडी हैंडसेट होगा जो एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। स्मार्टफोन लाइट ग्रे, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने वनप्लस 2, वनप्लस वन और वनप्लस एक्स स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। वनप्लस 2 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 299 डॉलर, वनप्लस वन की 249 डॉलर और वनप्लस एक्स ऑनिक्स वेरिएंट की कीमत 199 डॉलर है।
Advertisement

बता दें, वनप्लस 14 जून को अपना अगला स्मार्टफोन वनप्लस 3 लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने ऐलान किया है कि लॉन्च इवेंट की स्ट्रीमिंग एक वर्चुअल स्पेस स्टेशन के जरिए की जाएगी और इसके लिए 30,000 लूप वीआर हेडसेट मुफ्त दिए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 3, OnePlus 3 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  6. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  9. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  10. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.