वनप्लस 3 और उसके रिटेल बॉक्स की कथित तस्वीरें आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2016 15:41 IST
हाल के दिनों में वनप्लस 3 स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी आने का सिलसिला तेज हो गया है। ताजा खुलासा वनप्लस 3 और उसके रिटेल बॉक्स की कथित तस्वीरों से संबंधित है।

दरअसल, क्रिस्पीटेक नाम के ट्विटर प्रोफाइल से रविवार को कुछ तस्वीरें साझा की गईं जिन्हें कथित तौर पर वनप्लस 3 स्मार्टफोन का बताया जा रहा है। इसी ट्विटर प्रोफाइल से वनप्लस 3 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर को भी सार्वजनिक किया गया। इस तस्वीर में वनप्लस 3 के कई रिटेल बॉक्स नज़र आ रहे हैं। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने रिटेल बॉक्स को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इससे पहले वनप्लस के 'डैश चार्ड टेक्नोलॉजी' के साथ आने की खबर आई थी। इस तकनीक के क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 स्टैंडर्ड से तेज होने की खबरें हैं।

इसके अलावा पिछली ख़बरों की तरह इस रिपोर्ट में भी वनप्लस 3 के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है। इससे पहले वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 के शुरुआती वेरिएंट (4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी।
Advertisement

ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus 3, Oneplus 3 Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.