OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च

OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी होगी। OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2026 15:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा
  • OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी होगी

इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा

Photo Credit: OnePlus

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने OnePlus 16 के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जाएगा। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की यह जगह लेगा। 

अगले महीने चीन में OnePlus 16 को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.4 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। OnePlus में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में कैमरों के लिए Oppo का Lumo कलर मैनेजमेंट सिस्टम भी मिलेगा। 

Advertisement

OnePlus की 28 सितंबर को होने वाली OnePlus Game Conference में इस स्मार्टफोन की कैपेबिलिटीज के बारे में अधिक जानकारी दी जा सकती  है। AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर OnePlus 16 को CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 16 को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।  हाल ही में OnePlus के चीन के प्रेसिडेंट, Li Jie Louis ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा। इसमे चारों साइड पर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स मिलेंगे।  OnePlus 15 की तरह इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। 

आगामी स्मार्टफोन में कस्टमाइज की जा सकने वाली शॉर्टकट की जाएगी, जिसमें नौ प्रिसेट फंक्शंस होंगे। इस की को सिंगल प्रेस करने पर फ्लैशलाइट और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स एक्टिवेट हो जाएंगे। OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी होगी।  OnePlus 15 में 7,300 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 दिया जाएगा। यह ColorOS 17 के साथ लॉन्च होने वाला OnePlus का पहला स्मार्टफोन होगा।  OnePlus ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' मिलेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.