OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 16 पर काम कर रहा है, जिसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 13:19 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 Pro चिपसेट मिलेगा।
  • OnePlus 16 में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 16 पर काम कर रहा है, जिसे इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक कंपनी की ओर से कुछ भी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। एक टिपस्टर का कहना है कि OnePlus ने अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा लीक में आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हो गया है। वनप्लस फोन 6.78 इंच की फ्लैट डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट से लैस हो सकता है। आइए OnePlus 16 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 16 होगा अक्टूबर में लॉन्च

Advertisement

टिपस्टर ने दावा किया कि OnePlus अक्टूबर में OnePlus 16 को लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। यह फोन चीन में अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन यह फ्लैगशिप फोन भारतीय बाजार में आने की संभावना नहीं है। इसके अलावा iQOO 16 भी अक्तूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 16 Specifications (Expected)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर OnePlus 16 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के बारे में खुलासा किया है। ब्रांड अपने आगामी फ्लैगशिप फोन के लुक में कोई बड़ा बदलाव करने का प्लान नहीं बना रहा है। इसके बजाय यह मौजूदा OnePlus 15 के डिजाइन के साथ ही आगे बढ़ सकता है। आगामी फोन में OnePlus 15 जैसा कॉम्पैक्ट स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड बरकरार रहने की उम्मीद है। अभी तक कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चला है कि फोन में 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें एक डेडिकेटेड AI बटन भी हो सकता है।

Advertisement

इसके अलावा OnePlus 16 में 9,000mAh की बैटरी मिलेगी। आगामी फ्लैगशिप फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 Pro (अभी तक बाजार में लॉन्च नहीं हुआ है) चिपसेट से लैस होगा। उम्मीद है कि यह प्रोसेसर इस साल के आखिर में कई एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन में मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 16, OnePlus 16 Specifications, OnePlus

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.