OnePlus 15R लॉन्च से पहले बुरी खबर! डाउनग्रेड हो सकता है कैमरा

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को दस्तक देगा। फोन इससे पहले आए OnePlus 13R का सक्सेसर मॉडल होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2025 14:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर कैमरा सेटअप में टेलीफोटो कैमरा रह सकता है नदारद।
  • फोन 32 मेगापिक्सल के एडवांस्ड सेल्फी कैमरा से लैस होगा।
  • OnePlus 13R में कंपनी ने टेलीफोटो लेंस भी शामिल किया था।

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को दस्तक देगा।

Photo Credit: Amazon

OnePlus 15R लॉन्च भारत में 17 दिसंबर को होने जा रहा है। फोन को लेकर काफी दिनों से एक हाइप देखने को मिल रहा है। यह फोन अपने कॉम्पेक्ट साइज के साथ मिलने वाले धांसू फीचर्स को लेकर चर्चा में है। फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कंपनी कर चुकी है जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट समेत 32 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा भी शामिल है। लेकिन रियर कैमरा को लेकर एक निराश करने वाला अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि फोन के रियर कैमरा को कंपनी डाउनग्रेड कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को दस्तक देगा। फोन इससे पहले आए OnePlus 13R का सक्सेसर मॉडल होगा। फ्रंट कैमरा को लेकर हाल में कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया कि यह 32 मेगापिक्सल के एडवांस्ड सेल्फी कैमरा से लैस होगा। लेकिन इसके ठीक बाद एक पॉपुलर सोर्स की ओर से लीक आ रहा है कि रियर कैमरा स्पेसिफिकेशंस यूजर्स को निराश कर सकते हैं। वनप्लस क्लब की ओर से फोन के रियर कैमरा सेटअप में टेलीफोटो कैमरा शामिल नहीं किया गया है। पोस्ट के अनुसार, यहां 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ में सिर्फ 8MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलने वाला है। 

Advertisement

OnePlus 15R का रियर कैमरा सेटअप, लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, केवल दो कैमरा लेंस के साथ आने वाला है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 1/1.56 इंच सेंसर होगा। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस ही मिलने वाला है। यहां पर टेलीफोटो कैमरा को कंपनी हटाने जा रही है। कई फैंस के लिए यह अपडेट निराश करने वाला हो सकता है क्योंकि पुराने मॉडल OnePlus 13R में कंपनी ने टेलीफोटो लेंस भी शामिल किया था जो कि 50 मेगापिक्सल का था। 
 
OnePlus 15R में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट बताया गया है जो 120fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में नया DetailMax Engine भी मिलेगा जो बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनुभव देगा। वहीं 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दमदार फीचर्स के साथ आने वाला है जो 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में 7,400mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। लॉन्च से पहले कंपनी इसके कई और खास फीचर्स रिवील कर सकती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big, bright display
  • Excellent performance
  • Long lasting battery
  • Versatile camera setup
  • Longer software support
  • Bad
  • No wireless charging
  • Lowlight performance still not great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  4. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  5. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  6. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  8. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  9. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  10. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.