OnePlus 15 कल होगा लॉन्च, यहां जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर फीचर्स और कीमत तक

OnePlus कल यानी कि 15 नवंबर, 2025 को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 नवंबर 2025 09:12 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में 6.78 इंच की BOE फ्लेक्सिबल ओरिएंटल OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • OnePlus 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा।

OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कल यानी कि 13 नवंबर, 2025 को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। आगामी वनप्लस स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।गेमिंग लवर्स के लिए G2 गेमिंग नेटवर्क चिप मिलेगी। आइए OnePlus 15 के लॉन्च से पहले डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 15 Price (Expected)

OnePlus 15 की आधिकारिक कीमत का खुलासा कल होगा, लेकिन अब तक लीक्स और अफवाहों से पता चला है कि यह बाजार में 65,000 से 75,000 रुपये के बीच लॉन्च होगा। OnePlus भारत में 7 बजे OnePlus 15 को लॉन्च करेगा। वहीं यह स्मार्टफोन उसी दिन 8 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Advertisement

OnePlus 15 Specifications (Expected)

OnePlus ने अभी तक भारत में आने वाले OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, भारतीय मॉडल में कई फीचर्स चीनी वेरिएंट जैसे होने की संभावना है। OnePlus 15 में 6.78 इंच की BOE फ्लेक्सिबल ओरिएंटल OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि भारत में यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

गेमिंग लवर्स के लिए G2 गेमिंग नेटवर्क चिप मिलेगी, जिसे कनेक्टिविटी स्टेबिलिटी बढ़ाने और हाई-फ्रीक्वेंसी वाले गेमप्ले के दौरान भी एक फ्लैट फ्रेम रेट बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। टच डिस्प्ले सिंक फीचर के साथ यह तुरंत टच रिस्पॉन्स प्रदान करता है। इस बार थर्मल्स में एक बड़ा अपग्रेड देखने को मिल रहा है। OnePlus 15 में ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो एरोजेल इंसुलेशन को अल्ट्रा-थिन वेपर चैंबर के साथ जोड़ता है जिससे लगातार प्रेशर में भी बेहतर परफॉर्मेंस रहे। कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्क्वाअर शेप ट्रिपल लेंस होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.