OnePlus 13T vs Samsung Galaxy S25 Edge: OnePlus और Samsung के कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन्स में कौन कितना खास, जानें

OnePlus और Samsung, दोनों ही दिग्गज स्मार्टफोन मेकर अपने कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2025 12:12 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13T को कंपनी 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च करेगी।
  • सैमसंग का Galaxy S25 Edge अगले महीने लॉन्च हो सकता है।
  • दोनों ही फोन में Snapdragon 8 Gen 3 Elite Edition चिपसेट मिलने वाला है

OnePlus 13T में 6.32 इंच का फ्लैट 1.5K OLED डिस्प्ले आ सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus और Samsung, दोनों ही दिग्गज स्मार्टफोन मेकर अपने कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने जा रही हैं। OnePlus 13T को कंपनी 24 अप्रैल को चीन में लॉन्च करेगी। वहीं, सैमसंग का Galaxy S25 Edge अगले महीने लॉन्च होने के कयास लग रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों ही डिवाइसेज में क्या होने वाला है खास। 

Design
Advertisement
OnePlus फोन का टीजर देखकर पता चलता है कि फोन में कंपनी नया फ्लैट डिजाइन देने वाली है। फोन तीन तरह के मैटे फिनिश में आने वाला है जिसमें Morning Mist Grey, Cloud Ink Black, और एक खास Pink एडिशन होगा। इसके अलावा फोन में आकर्षित करने वाला नया मेटल क्यूब Deco रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। यह फोन को बेहतर क्लीन लुक देगा। 

Samsung Galaxy S25 Edge के डिजाइन की बात करें तो फोन में स्लिम डिजाइन पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। यह फोन केवल 5.84mm मोटा बताया जा रहा है। दावा है कि यह सबसे पतला गैलेक्सी फोन होगा। फोन में कंपनी टाइटेनियम का फ्रेम इस्तेमाल करेगी। यह Titanium Icy Blue, Jet Black, और Silver शेड्स में आ सकता है। 
Advertisement

Display
OnePlus 13T में 6.32 इंच का फ्लैट 1.5K OLED डिस्प्ले आ सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। 
Advertisement

Galaxy S25 Edge में हाई रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले आने की संभावना है, फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। हालांकि अभी डिस्प्ले साइज के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं बाहर की गई है।

Processor 
Advertisement
दोनों ही फोन में Snapdragon 8 Gen 3 Elite Edition चिपसेट मिलने वाला है जो कि क्वालकॉम का सबसे टॉप प्रोसेसर है। Galaxy S25 Edge में 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। जबकि वनप्लस फोन के लिए कंपनी की ओर से कंफिग्रेशन डिटेल्स जारी नहीं किए हैं।  

Camera
Advertisement
OnePlus 13T में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो लेंस भी मिलने वाला है। 

Galaxy S25 Edge में 200MP का मेन सेंसर होगा। फोन में अल्ट्रावाइड या टेलीफोटो कैमरा भी आने की संभावना है। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 

Battery
OnePlus 13T में 6,000mAh+ बैटरी होगी जो किसी कॉम्पेक्ट फोन के लिए बड़ी बात है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग होगी। Galaxy S25 Edge में 4,000mAh बैटरी आ सकती है। 

Price
OnePlus 13T भारत में 55000 रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। वहीं, Galaxy S25 Edge की कीमत Rs 1,13,000 से लेकर Rs 1,31,900 के बीच हो सकती है। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय ये फोन एक दूसरे को कितनी टक्कर दे पाते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.