OnePlus 13T के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, होगा सबसे सस्ता Snapdragon 8 Elite फोन!

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13T पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 11:52 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13T पर काम कर रहा है।
  • OnePlus 13T में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus 13T के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 13T पर काम कर रहा है। जाने-माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि वनप्लस का आगामी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन हाई एंड परफॉर्मेंस के साथ लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। हालांकि, टिप्सटर ने सटीक नाम का उल्लेख नहीं किया है, वीबो पोस्ट पर उपयोग किए गएखास इमोजी से सुझाव मिलता है कि OnePlus 13T की बात की जा रही है। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T Design


टिपस्टर की वीबो पोस्ट से सुझाव मिलता है कि OnePlus 13T इंटरनल एस्थेकिट के साथ साधारण कैमरा मॉड्यूल का सपोर्ट करेगा। यह भी बताया गया है कि आगामी फोन सबसे ज्यादा बेहतर दिखने वाला कॉम्पैक्ट फोन होगा। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे गैर आधिकारिक रेंडर्स में से एक में इसका डिजाइन पता चल रहा है।


OnePlus 13T Price (Expected)


OnePlus 13T को सबसे किफायती स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाले फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,000 युआन (लगभग 36,131 रुपये) होगी।


OnePlus 13T Specifications (Expected)


रिपोर्टों से पता चला है कि OnePlus 13T में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन के चारों ओर कम से कम बेजल होने की संभावना है। स्क्रीन में शॉर्ट-फोकस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। वनप्लस 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो वनप्लस 13 के समान चिपसेट है। कथित तौर पर फोन में मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक होगा, जो इसे प्रीमियम फील प्रदान करेगा।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फोन में अपने कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद 6,000mAh की बैटरी मिलने की अफवाह है, जो इस कैटेगरी के फोन के लिए बड़ी है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.