OnePlus 13T अप्रैल में होगा 6200mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च, हुआ कंफर्म

OnePlus इस महीने अपने नए फोन OnePlus 13T को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2025 12:21 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus इस महीने अपने नए फोन OnePlus 13T को पेश करने वाला है
  • OnePlus 13T में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा।
  • OnePlus 13T में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.3 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस महीने अपने नए फोन OnePlus 13T को पेश करने वाला है, जिसकी पुष्टि ब्रांड ने की है। OnePlus 13T प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स के साथ एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होगा। कंपनी फोन को स्मॉल-स्क्रीन पावरहाउस टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है, जो एक ऐसे डिवाइस की ओर इशारा करता है जो पोर्टेबिलिटी को हाई परफॉरमेंस के साथ पैक करता है। हालांकि, वनप्लस ने सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई लीक्स से आगामी फोन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T Price (Expected)


OnePlus 13T बाजार में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ सबसे किफायती कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन हो सकता है। 13T को 4,000 युआन (लगभग 47,049 रुपये) से कम में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। OnePlus ने 13T को पेश करने की घोषणा अप्रैल फूल्स डे पर की है तो ऐसे में कुछ भी हो सकता है, क्योंकि ब्रांड कभी-कभी इस मौके पर मजेदार खुलासे करता है। वैसे उम्मीद है कि इस महीने वनप्लस एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन ला सकता है, लेकिन यह देखना होगा कि आगामी फोन OnePlus 13T होगा या नहीं। बाजार में इस फोन की टक्कर Oppo Find X8s से हो सकती है।


Advertisement
OnePlus 13T Specifications, Features


रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 13T में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.3 इंच की फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी जो कि कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में शार्प विजुअल प्रदान करेगी। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,200mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। इसके अलावा OnePlus अपना विंडचेजर गेमिंग इंजन इंटीग्रेटेड कर सकता है जो कि गेमिंग परफॉर्मेंस को एडजेस्ट करने के लिए CPU फ्रीक्वेंसी और वोल्टेज को ऑप्टिमाइज करता है।

डिजाइन की बात करें तो आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं हुआ है। लीक से पता चला है कि दो रियर कैमरा हैं, जिसमें वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। एक रेंडर के अनुसार, वनप्लस 13टी में Xiaomi Mi 11 Lite के समान कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। लीक से पता चला है कि 13T में मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.