OnePlus 13 होगा अक्टूबर में लॉन्च, 100W चार्जिंग के साथ इन फीचर्स से होगा लैस

OnePlus अगले महीने यानी कि अक्टूबर, 2024 में OnePlus 13 को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 11:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.8 इंच की OLED 8T LTPO BOE X2 डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल LYT-808 कैमरा मिलेगा।
  • OnePlus 13 में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा।

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus के प्रेसिडेंट लुईस ली ने इस महीने की शुरुआत में OnePlus 13 के लॉन्च की टाइमलाइन का संकेत दिया था। अब ली ने फिर से नई वीबो पोस्ट में स्मार्टफोन के रिलीज शेड्यूल का संकेत दिया। इसके अलावा PJZ110 मॉडल नंबर वाले वनप्लस 13 को 3C सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे जल्द लॉन्च का सुझाव मिलता है। यहां हम आपको OnePlus 13 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 13 होगा अक्टूबर में लॉन्च


OnePlus के एक फैन के साथ बातचीत में लुईस ली ने कंफर्म किया कि वनप्लस अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन अक्टूबर में पेश करेगा। हालांकि उन्होंने स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया, लेकिन ऐसा लग रहा है कि OnePlus 13 को पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी इसे चीन के सिंगल्स डे (11 नवंबर) शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध करा सकती है।


OnePlus 13 को मिला 3C सर्टिफिकेशन


कई रिपोर्ट्स से पता चला है कि OnePlus 13 के चीनी वेरिएंट का मॉडल नंबर PJZ110 है। इससे पहले स्मार्टफोन को गीकबेंच और चीन के MIIT सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में देखा गया था। अब वनप्लस 13 को चीन में 3C रेगुलेटरी से मंजूरी मिली है। 3C लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जर के साथ आ सकता है।


OnePlus 13 Specifications


रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि OnePlus 13 में क्वाड माइक्रो कर्व्ड डिजाइन के साथ 6.8 इंच की OLED 8T LTPO BOE X2 डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन, 120z रिफ्रेश रेट होगा। यह स्मार्टफोन अल्ट्रासॉनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। OnePlus 13 में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 24GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा सेटअप के मामले में वनप्लस 13 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल LYT-808 कैमरा, 50 मेगापिक्सल का LYT-600 अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3x पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन IP69 रेटेड बॉडी के साथ आएगा। इसमें अलर्ट स्लाइडर, मैटेलिक फ्रेम और 0916  टर्बो हैप्टिक मोटर मिलेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. WhatsApp लाया मेटा बिजनेस एजेंट, अब कंपनियों का काम करेगा AI, जानें कैसे
  4. 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
  5. Moto G77 Power भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर डिवाइस लॉन्च, फर्श भी चमकाएगा, खुद ही साफ हो जाएगा!
  7. Google Pixel 11 सीरीज की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. Samsung Galaxy Unpacked 2026: भारत में प्री-रिजर्वेशन शुरू, ऐसे देखें लाइव इवेंट
  9. Nothing Ear (3a) ईयरबड्स लॉन्च हुए खास ऑडियो स्नैपशॉट फीचर के साथ, 42 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत
  10. Asus ने लॉन्च किया 10W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.