OnePlus 13 के डिजाइन का खुलासा, मिलेगा ग्रीन वीगन लेदर बैक

OnePlus जल्द ही अक्टूबर में OnePlus 13 को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जाएगा।

OnePlus 13 के डिजाइन का खुलासा, मिलेगा ग्रीन वीगन लेदर बैक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की 2K OLED LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 13 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • OnePlus 13 में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही अक्टूबर में OnePlus 13 को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जाएगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के बारे में जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही हैं। अब टिपस्टर संजू चौधरी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। यहां हम आपको OnePlus 13 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

संजू द्वारा एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, OnePlus 13 ग्रीन वीगन लेदर के रियर पार्ट ऑप्शन के साथ आएगा। लीक में फोन पर एलिमेंट्स के प्लेसमेंट को दिखाने वाला एक रफ रेंडर भी शामिल है। हालांकि, यह रेंडर असली OnePlus 13  फोन का डिजाइन नहीं दिखाता है, क्योंकि फोन के डिजाइन का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।


OnePlus 13 Specifications


OnePlus 13 में 6.82 इंच की 2K OLED LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया था। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी LYT 808 1/1.4 कैमरा, 3x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल LYT 600 1/1.95 पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी से लैस होगा जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आएगा। ड्यूल स्टीरियो स्पीकर वाले फोन में NFC और IR ब्लास्टर होगा। ये स्पेसिफिकेशन पिछले लीक और बेंचमार्क के अनुरूप हैं, जिससे पता चला है कि OnePlus 13 एक पावरफुल और फीचर से भरपूर स्मार्टफोन होगा।

आपको बता दें कि OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना नया बजट TWS ईयरबड OnePlus Nord Buds 3 लॉन्च किया है। इसमें अपग्रेडेड एएनसी, बेहतर बैटरी लाइफ के साथ 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.4 और क्लियर कॉल के लिए ड्यूल माइक्रोफोन दिए गए हैं। Nord Buds 3 में 32dB ANC मिलता है जो पिछले मॉडल के 25dB ANC से बेहतर है। बैटरी बैकअप की बात करें तो केस के साथ कुल 43 घंटे तक प्लेबैक मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »