OnePlus फैंस के लिए खुशखबरी! चीन के बाहर लॉन्च होने के लिए तैयार हैं OnePlus 13, OnePlus 13R, मिला सर्टिफिकेशन

OnePlus चीन में अपनी Ace 5 सीरीज को पेश करने वाली है, जिसमें Ace 5 के साथ Ace 5 Pro शामिल हो सकते हैं। इनमें से वेनिला मॉडल को OnePlus 13R के नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 21:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 और OnePlus 13R को TDRA सर्टिफिकेशन मिला है
  • इनके जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है
  • OnePlus 13R हो सकता है चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 5 का रीबैज

OnePlus 13 (ऊपर तस्वीर में) को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब फैंस को इसके ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने का इंतजार है। पिछले ट्रेंड को देखा जाए, तो कंपनी ग्लोबल मार्केट में हर साल एक 'R' मॉडल भी पेश करती है, जो आने वाले महीनों में OnePlus 13R के नाम से आ सकता है। वनप्लस चीन में अपनी Ace 5 सीरीज को पेश करने वाली है, जिसमें Ace 5 के साथ Ace 5 Pro शामिल हो सकते हैं। इनमें से वेनिला मॉडल को OnePlus 13R के नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है। अब, ग्लोबल लॉन्च से पहले OnePlus 13 और OnePlus 13R को TDRA सर्टिफिकेशन मिला है, जो इनके जल्द चीन से बाहर लॉन्च होने की ओर एक इशारा है।

OnePlus 13 और OnePlus 13R को टेलीकम्युनिकेशन्स एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी (TDRA) सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया है। लिस्टिंग इनके ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा देते हैं। यहां OnePlus 13 को मॉडल नंबर CPH2653 और OnePlus 13R को CPH2645 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन अपकमिंग 13R मॉनिकर की पुष्टि तो करता है, लेकिन लिस्टिंग से इसके अलावा, कोई अन्य जानकारी नहीं मिलती है। लिस्टिंग को सबसे पहले माईस्मार्टप्राइस द्वारा देखा गया था।
 

OnePlus 13 price, specifications

चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13 में 6.82 इंच की 2K+ LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रिजॉलूशन 3168×1440 पिक्‍सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ एड्र‍ीनो 830 जीपीयू दिया गया है। यह फोन प्रभावशाली 24 जीबी रैम और 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 100W का वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। चीनी बाजार में OnePlus 13 की शुरुआती कीमत 4,499 yuan (लगभग 53,300 रुपये) है।
 

OnePlus 13R specifications (expected)

अभी तक OnePlus ने अपकमिंग OnePlus 13R को लेकर चुप्पी बनाई हुई है। इसे ग्लोबल मार्केट में चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 5 के रीबैज के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें, तो अपकमिंग स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ सिंगल कॉन्फिगरेशन में आएगा और इसे नेबुला नॉयर और एस्ट्रल ट्रेल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें BOE के 1.5K रिजॉल्यूशन वाले OLED फ्लैट डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। कुछ लीक्स ने इशारा दिया है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा और यह 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी से लैस होगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.