OnePlus 13 खरीदने का है मन? पहले जान लें लीक हुई कीमत, OnePlus 12 से महंगा होगा स्मार्टफोन!

OnePlus 12 के समान वेरिएंट को इस साल जनवरी में 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, चीन में इस वेरिएंट को 4,799 युआन (करीब 57,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2024 19:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 5,200 युआन हो सकती है
  • OnePlus 12 के समान वेरिएंट को भारत में 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • चीन में OnePlus 12 के इसी वेरिएंट को 4,799 युआन में लॉन्च किया गया था

OnePlus 13 को OnePlus 12 (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 को आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। कंपनी लगातार स्मार्टफोन को टीज कर रही है। इसके अलावा, इसके कई स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही लीक हो चुके हैं। बताया गया है कि स्मार्टफोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट पर काम करेगा। इसके अलावा, इसमें BOE का फ्लैगशिप दूसरी पीढ़ी का डिस्प्ले लगाया गया है, जिसे बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म DisplayMate की A+++ रेटिंग मिली है। अब, स्मार्टफोन के लॉन्च से एक हफ्ते पहले इसकी कीमत को लीक किया गया है। लीक से पता चलता है कि इस साल OnePlus फ्लैगशिप पिछले साल के मॉडल - OnePlus 12 से अधिक महंगा होने वाला है।
 

OnePlus 13 price (leaked)

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक यूजर ने OnePlus 13 की चीन में कीमत को लीक किया है। पोस्ट से पता चलता है कि अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन की कीमत पिछले साल के फ्लैगशिप से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा होगी। दावा किया गया है कि OnePlus 13 के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 5,200 युआन (करीब 61,800 रुपये) या 5,299 युआन (करीब 63,000 रुपये) होगी।
Advertisement

बता दें कि OnePlus 12 के समान वेरिएंट को इस साल जनवरी में 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, चीन में इस वेरिएंट को 4,799 युआन (करीब 57,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट लीक के वीबो पोस्ट के स्क्रीनशॉट को 91मोबाइल्स द्वारा शेयर किया गया था।
 

OnePlus 13 specifications (expected)

अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो OnePlus 13 कर्व्‍ड 2K LTPO डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम मिलेगा और यह 50W की मैग्‍नेटिक वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। बीते दिनों चीन के TAF सर्टिफिकेशन से पता चला था कि फोन में डुअल सैल बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 5,840mAh की बताई गई है। यानी मोटे तौर पर कंपनी इस फोन को 6000mAh बैटरी के साथ प्रोमोट कर सकती है। यह इससे पहले आए OnePlus 12 फोन से 10% ज्यादा होगी। 
Advertisement

बैटरी क्षमता में इजाफा यह बता देता है कि फोन हैवी यूजर्स को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। पिछले कुछ समय से OnePlus अपने फोन में बैटरी सेग्मेंट में खासा फोकस कर रही है। कंपनी फोन में बैटरी क्षमता को बढ़ाती जा रही है। OnePlus Ace 3 Pro को ही देखें तो यह फोन 6,100mAh बैटरी के साथ आता है। 

OnePlus 13 में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग भी आने की संभावना है। Xiaomi 15, iQOO 13 जैसे अन्य फ्लैगशिप फोन्स के साथ OnePlus 13 का मुकाबला मार्केट में देखने को मिल सकता है। ये फोन भी नवंबर की शुरुआत के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.