OnePlus 13 की परफॉर्मेंस iphone 16 से बेहतर होगी, नया चिपसेट दिखाएगा कमाल!

OnePlus 13 : इंटरनल डेटा के हवाले से वनप्‍लस कर्मचारी का दावा है कि पावर एफ‍िशिएंसी के मामले में अपकमिंग वनप्‍लस में लगा कस्‍टम चिपसेट Apple के A18 Pro से भी बेहतर है।

OnePlus 13 की परफॉर्मेंस iphone 16 से बेहतर होगी, नया चिपसेट दिखाएगा कमाल!

OnePlus 13 कर्व्‍ड 2K LTPO डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम मिलेगा। (Oneplus 12 की तस्‍वीर। )

ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में होगा क्‍वॉलकॉम का पावरफुल प्रोसेसर
  • एक कर्मचारी का दावा, ए18 चिपसेट से ज्‍यादा कुशल होगा
  • अगले महीने लॉन्‍च हो सकती है नई वनप्‍लस डिवाइस
विज्ञापन
OnePlus 13 : बहुत सारे प्रीमियम स्‍मार्टफोन अगले दो-तीन महीनों में लॉन्‍च होने वाले हैं। यह सिलसिला शुरू होगा स्‍नैपड्रैगन समिट के बाद, जो 21 अक्‍टूबर को होगा। इस इवेंट में क्‍वॉलकॉम के नए प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 को लाया जा सकता है, जिसे स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट भी कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी, रेडमी के अलावा OnePlus 13 सीरीज में भी नया स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है। अब कंपनी के एक कर्मचारी कै ज़ुक्सुआन (Cai Zuxuan) के वीबो पोस्‍ट से पता चलता है कि नए वनप्‍लस में एनर्जी एफ‍िशिएंसी को लेकर कई इम्‍प्रूवमेंट्स होंगे। 

इंटरनल डेटा के हवाले से वनप्‍लस कर्मचारी का दावा है कि पावर एफ‍िशिएंसी के मामले में अपकमिंग वनप्‍लस में लगा कस्‍टम चिपसेट Apple के A18 Pro से भी बेहतर है। हालांकि इसका पब्लिक वर्जन, कस्‍टम चिपसेट से कम कुशल है। कहा जाता है कि स्‍नैपड्रैगन के अपकमिंग पावरफुल चिपसेट के दो वर्जन आ सकते हैं। इन्‍हें स्‍मार्टफोन्‍स मैन्‍युफैक्‍चरर की जरूरत के हिसाब से लगाया जा सकता है। 

अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो OnePlus 13 कर्व्‍ड 2K LTPO डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम मिलेगा और यह 50W की मैग्‍नेटिक वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा1 

बीते दिनों चीन के TAF सर्टिफिकेशन से पता चला था कि फोन में डुअल सैल बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 5,840mAh की बताई गई है। यानी मोटे तौर पर कंपनी इस फोन को 6000mAh बैटरी के साथ प्रोमोट कर सकती है। यह इससे पहले आए OnePlus 12 फोन से 10% ज्यादा होगी। 

बैटरी क्षमता में इजाफा यह बता देता है कि फोन हैवी यूजर्स को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। पिछले कुछ समय से OnePlus अपने फोन में बैटरी सेग्मेंट में खासा फोकस कर रही है। कंपनी फोन में बैटरी क्षमता को बढ़ाती जा रही है। OnePlus Ace 3 Pro को ही देखें तो यह फोन 6,100mAh बैटरी के साथ आता है। 

OnePlus 13 में 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग भी आने की संभावना है। Xiaomi 15, iQOO 13 जैसे अन्य फ्लैगशिप फोन्स के साथ OnePlus 13 का मुकाबला मार्केट में देखने को मिल सकता है। ये फोन भी नवंबर की शुरुआत के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »