OnePlus 13 BOE की फ्लैगशिप स्क्रीन के साथ अक्टूबर में होगा लॉन्च!

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यह नेक्स्ट-जेन स्क्रीन बेहतर डिस्पले क्वालिटी, हाई ब्राइटनेस परफॉर्मेंस और पहले से अधिक आंखों की प्रोटेक्शन पर फोकस करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus अगले महीने 'सेकंड जेनरेशन ओरिएंटल स्क्रीन' को पेश करने वाली है
  • OnePlus 13 के BOE X2 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है
  • अपकमिंग फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 4 SoC से लैस हो सकता है

OnePlus 12 को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था

OnePlus 13 के लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स ऑनलाइन सरफेस होने शुरू हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग OnePlus फ्लैगशिप तय लॉन्चटाइम से पहले ही मार्केट में कदम रख सकता है। इसमें Qualcomm का अघोषित Snapdragon 8 Gen 4 SoC मिलने की संभावना है। ऐसा प्रतीत होता है कि OnePlus 13 को BOE की सेकंड-जेनरेशन ओरिएंटल स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के एक सीनियर ऑफिशियल द्वारा किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से इशारा मिलता है कि OnePlus अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को अक्टूबर में इस बिल्कुल नए डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकता है।

OnePlus चाइना के प्रेसिडेंट Li Jie ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट में बताया कि कंपनी BOE के साथ साझेदारी के तहत अगले महीने, यानी अक्टूबर में 'सेकंड जेनरेशन ओरिएंटल स्क्रीन' दुनिया के समाने पेश करने वाली है। यह कहीं न कहीं कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप, OnePlus 13 हो सकता है, जिसमें BOE की नेक्स्ट-जेन स्क्रीन (BOE X2) का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यह नेक्स्ट-जेन स्क्रीन बेहतर डिस्पले क्वालिटी, हाई ब्राइटनेस परफॉर्मेंस और पहले से अधिक आंखों की प्रोटेक्शन पर फोकस करेगी। पिछले साल, BOE की पहली पीढ़ी की X1 ओरिएंटल स्क्रीन के साथ OnePlus 12 को लॉन्च किया गया था, जहां से वनप्लस और बीओई के बीच साझेदारी की शुरुआत हुई थी। यह स्क्रीन डिस्प्ले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म DisplayMate की A+ रेटिंग प्राप्त करने वाली चीन में निर्मित पहली 2K स्क्रीन थी।

हालिया लीक्स ने OnePlus 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच 2K 8T LTPO पैनल शामिल होने का इशारा किया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। वहीं, स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा मिल सकता है, जो कि Sony LYT-808 सेंसर होगा। इसके साथ ही सेटअप में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है।
Advertisement

फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसे IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ये सभी फिलहाल लीक्स है और कंपनी द्वारा अभी इस अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम या इसके स्पेसिफिकेशन्स आधिकारिक पुष्टि होनी बकी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.