OnePlus 12 में 5000mAh बैटरी, 150W चार्जिंग, और होगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर! लॉन्च टाइम भी लीक!

OnePlus 12 के लिए कहा जा रहा है कि कंपनी इसे साल के अंत तक पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2023 21:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 के लिए कहा जा रहा है कि कंपनी इसे साल के अंत तक पेश कर सकती है
  • OnePlus 12 में 50MP मेन लेंस वाला ट्रिपल कैमरा होगा
  • OnePlus 12 में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है

OnePlus 11 5G (फोटो में) के बाद अब कंपनी का अगला फ्लैगशिप OnePlus 12 होने वाला है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11 5G के बाद अब कंपनी का अगला फ्लैगशिप OnePlus 12 होने वाला है। फोन को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, इसके बारे में कुछ जानकारी भी सामने आना शुरू हो गई है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर टिप्स्टर OnePlus 12 को लेकर खुलासा करने लगे हैं। ऐसा ही एक लेटेस्ट अपडेट हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें फोन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 

OnePlus 12 के लिए कहा जा रहा है कि कंपनी इसे साल के अंत तक पेश कर सकती है। अभी तक वनप्लस की ओर से फोन के बारे में कोई इशारा तक नहीं दिया गया है। लेकिन चीन में सोशल मीडिया पर इसे लेकर लीक्स आने लगे हैं। Weibo पर एक टिप्स्टर ने OnePlus 12 के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, OnePlus 12 में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

रोचक बात ये भी है कि यह डिस्प्ले Samsung का बनाया होगा। OnePlus 11 5G में जहां लेफ्ट कॉर्नर पर पंचहोल कटआउट था, OnePlus 12 में यह सेंटर में दिया जाएगा, ऐसा कहा गया है। डिस्प्ले में 2K तक सपोर्टेड रेजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। यह फोन लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होकर आ सकता है। डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी 5,000mAh की बैटरी दे सकती है। साथ में 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी यहां देखने को मिल सकता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट के लिए कहा गया है OnePlus 12 में 50MP मेन लेंस वाला ट्रिपल कैमरा होगा जो सर्कुलर मॉड्यूल में मिल सकता है। प्राइमरी कैमरा Sony IMX9 सीरीज का बताया गया है। सपोर्ट में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। वहीं, तीसरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  2. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  2. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  3. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  4. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
  6. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  7. Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक
  8. Asteroid Alert: 54 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड का आज पृथ्वी की तरफ निशाना
  9. Ola इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट! अक्षय तृतीया पर कंपनी का जबरदस्त ऑफर
  10. Samsung Galaxy S26 सीरीज के फोन 19 हजार रुपये तक हुए सस्ते! कंपनी ने गिराई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.