• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 12, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

50MP कैमरा, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 12, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

OnePlus 12 में 6.82 इंच QHD+ कर्व्ड लो टेंप्रेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल होगा।

50MP कैमरा, 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 12, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच QHD+ (LTPO) डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus 12 में 5400mAh की बैटरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड OnePlus जल्द ही नेक्स्ट जनरेशन की फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 12 को लॉन्च कर सकता है। हालांकि, वनप्लस ने अभी तक फोन की लॉन्च तारीख को कंफर्म नहीं किया है। हाल ही में एक चीनी टिपस्टर ने सुझाव दिया है कि वनप्लस 12, वनप्लस 11 के मुकाबले में दमदार अपग्रेड के साथ आएगा। इस फोन में यूएसबी 3.2 पोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस 12 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले है।

वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने पोस्ट किया कि OnePlus 12 में यूएसबी 3.2 पोर्ट मिलेगा। फोन 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। OnePlus 11 को इस साल के शुरू में यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था और इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की कमी है। इसके अलावा टिपस्टर का दावा है कि OnePlus 12 में एक इन्फ्रारेड सेंसर होगा। यह यूजर्स को फोन को टीवी के रिमोट कंट्रोल के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। इसके अलावा वनप्लस फोन पेरिस्कोप कैमरा के साथ और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आने की संभावना है।

पिछली लीक्स के अनुसार, OnePlus 12 में 6.82 इंच QHD+ कर्व्ड लो टेंप्रेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3168 पिक्सल होगा। BOE द्वारा बनाई गई स्क्रीन 2,160Hz PWM डिमिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस फोन में अलर्ट स्लाइडर और सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

कैमरा सेटअप के मामले में वनप्लस के इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड टेलीफोटो कैमरा और 64 मेगापिक्सल का ऑम्निविजन OV64B कैमरा दिया जाएगा। OnePlus 12 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में  5400mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »