OnePlus 12 देगा 64MP कैमरा, एंड्रॉयड 14 के साथ दस्तक, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

OnePlus 12 में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस और OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 11:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus 12 Android 14 OS पर बेस्ड होगा।

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 12 पर काम कर रही है। बीते हफ्ते OnePlus 12 के रेंडर्स लीक हुए थे। अब इस आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। टिप्सटर स्टीव हेमरस्टोफर (ऑनलीक्स) ने स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। OnePlus 12 दिसंबर में दस्तक दे सकता है जो कि OnePlus 11 का अपग्रेड होगा। यहां हम आपको वनप्लस 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 12 की लीक स्पेसिफिकेशंस


टिप्सटर के अनुसार, OnePlus 12 में 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के लिए LTPO टेक्नोलॉजी होगी। लीक हुए रेंडर्स से खुलासा होता है कि स्क्रीन के पास थिन बैजेल्स और सेंटर अलाइंड पंच होल होगा। आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन कुछ डिजाइन बदलावों के साथ आएगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus 12 में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस और OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा जो कि 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसमें हैसलब्लैड कैमरा सिस्टम मिलेगा। 
Advertisement

OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसे अक्टूबर में Qualcomm समिट में पेश किया जाएगा। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। नेक्स्ट जनरेशन का फ्लैगशिप स्मार्टफोन 5,400mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में नया वनप्लस स्मार्टफोन Android 14 OS पर बेस्ड होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.