• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 12 : 100W चार्जिंग, ‘धांसू’ कैमरा के साथ आएगा वनप्‍लस का नया फ्लैगशिप, जानें कब लॉन्‍च होगा फोन

OnePlus 12 : 100W चार्जिंग, ‘धांसू’ कैमरा के साथ आएगा वनप्‍लस का नया फ्लैगशिप, जानें कब लॉन्‍च होगा फोन

OnePlus 12 : टिपस्टर योगेश बराड़ ने इंजीनियरिंग यूनिट के कॉन्फिगरेशन के आधार पर OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं।

OnePlus 12 : 100W चार्जिंग, ‘धांसू’ कैमरा के साथ आएगा वनप्‍लस का नया फ्लैगशिप, जानें कब लॉन्‍च होगा फोन

OnePlus 12 : ‘वनप्लस 12’ में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। इसका डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ क्वाड-एचडी रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा।

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस का अगला फ्लैगशिप, OnePlus 11 5G का सक्‍सेसर हो सकता है
  • लेटेस्‍ट लीक में कथित ‘वनप्लस 12’ के कुछ प्रमुख स्‍पेक्‍स का पता चला है
  • कैमरा और प्रोसेसर के लेवल पर अहम अपग्रेड मिल सकता है
विज्ञापन
वनप्‍लस 12 (OnePlus 12) स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग में अभी काफी वक्‍त बाकी है, लेकिन इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑनलाइन सामने आने लगे हैं। कंपनी का अगला फ्लैगशिप, OnePlus 11 5G का सक्‍सेसर हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्‍च किया गया था। लेटेस्‍ट लीक में कथित ‘वनप्लस 12' के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चला है। कहा जा रहा है कि नए वनप्‍लस में कैमरा और प्रोसेसर के लेवल पर अहम अपग्रेड देखने को मिलेगा। आइए इसके बारे में और जानते हैं।

टिपस्टर योगेश बराड़ ने इंजीनियरिंग यूनिट के कॉन्फिगरेशन के आधार पर OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। टिप्सटर के मुताबिक, ‘वनप्लस 12' में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। इसका डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ क्वाड-एचडी रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। बराड़ ने यह दावा भी किय है कि OnePlus 12 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा। 

फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर दिया जाएगा। बराड़ ने इन सेंसर्स पर और डिटेल्‍स शेयर नहीं की है। अगर लीक हुए स्‍पेसिफ‍िकेशंस सही होते हैं, तो कैमरा के मामले में OnePlus 12 एक अपग्रेडेड डिवाइस होगी। 

इसके मुकाबले OnePlus 11 5G में ट्रिपल रियर कैमरा था, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। साथ में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। 

योगेश बराड़ का कहना है कि OnePlus 12 5G में भी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। टिपस्टर का दावा है कि वनप्लस 12 का लॉन्च इवेंट दिसंबर में होगा। इसकी शुरुआत चीन से हो सकती है। बाकी मार्केट्स में उसके बाद फोन लॉन्‍च किया जाएगा। गौरतलब है कि वनप्लस 12 के ये लीक स्पेसिफिकेशन, इंजीनियरिंग यूनिट के कॉन्फिगरेशन पर बेस्‍ड हैं। फोन की लॉन्चिंग में अभी वक्‍त है, इसलिए स्‍पेसिफ‍िकेशंस में बदलाव संभव है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »