• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 12 से आती हैं ऐसी तस्वीरें, लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर किए कैमरा सैंपल

OnePlus 12 से आती हैं ऐसी तस्वीरें, लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर किए कैमरा सैंपल

एक आधिकारिक वीबो पोस्ट में, OnePlus ने बताया कि Sony के साथ मिलकर उसने एक सेंसर विकसित किया है, जो OnePlus 12 में फिट किया जाएगा।

OnePlus 12 से आती हैं ऐसी तस्वीरें, लॉन्च से पहले कंपनी ने शेयर किए कैमरा सैंपल
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 में एक LYTIA डुअल-लेयर स्टैक्ड CMOS सेंसर मिलेगा
  • इससे ली गई कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है
  • फोन Snapdragon 8 Gen 3, 2K डिस्प्ले और 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस
विज्ञापन
OnePlus 12 का लंबे समय से इंतजार हो रहा है और अब इसके लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है। शुरुआत में इसके लीक्स सुर्खियों में रहे, लेकिन अब कंपनी ने खुद इसके आधिकारिक कैमरा सैंपल को टीज किया है। इससे पहले कंपनी अपकमिंग फ्लैगशिप के प्रोसेसर और डिस्प्ले की जानकारी के साथ-साथ कुछ अन्य अहम फीचर्स से भी पर्दा उठा चुकी है। इसके अलावा, फोन के डिजाइन रेंडर भी लीक हो चुके हैं। OnePlus 12 में नया Sony-LYTIA सेंसर मिलने वाला है। चलिए बिना देरी किए इसके बारे में अधिक जानते हैं और फोन के कैमरा सैंपल पर नजर डालते हैं।

एक आधिकारिक वीबो पोस्ट में, OnePlus ने बताया कि Sony के साथ मिलकर उसने एक सेंसर विकसित किया है, जो OnePlus 12 में फिट किया जाएगा। यह एक LYTIA डुअल-लेयर स्टैक्ड CMOS सेंसर है। उम्मीद है कि सेंसर बेहतर लाइट कैप्चर करेगा और कंपनी का दावा है कि यह "मोबाइल इमेजिंग के लिए एक नया भविष्य" खोलेगा।

इससे पहले, OnePlus 12 में Sony IMX966 50-मेगापिक्सल सेंसर, अल्ट्रा-वाइड टेलीफोटो लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल सेंसर (सोनी IMX581) और 3x ऑप्टिकल जूम और हाइब्रिड जूम के साथ 64-मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64B सेंसर शामिल होने की जानकारी दी गई थी।

OnePlus के अध्यक्ष Li Jie Louis द्वारा शेयर किए गए एक अन्य वीबो पोस्ट में, OnePlus 12 से लिए गए कैमरा सैंपल दिखाए गए हैं। इसे "गैर-पेशेवर फोटोग्राफी" (चीनी से अनुवादित) कहते हुए, उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने अपने हाथों को "हिलाते हुए" एक कॉफी शॉप में इन्हें क्लिक किया था। तीनों तस्वीरें एक ही स्थान की हैं, लेकिन उन्हें विभिन्न एंगल से लिया गया था, जिनमें से एक को इमेज डिटेल्स उजागर करने के लिए जूम किया गया है।

OnePlus 12 के Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करने की पुष्टि की गई है। यह भी पुष्टि की गई है कि फोन 2K के रिजॉयूशन और 2,600 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ डिस्प्लेमेट A+ रेटेड X1 "ओरिएंटल स्क्रीन" के साथ आएगा। इसके Android 14-आधारित OxygenOS 14 के साथ आने की संभावना है। हैंडसेट में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »