OnePlus 12 हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 5400mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत

OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, लोकल पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक और 2160Hz PWM डिमिंग है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 15:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 के 12GB + 256GB की कीमत ¥4,299 (लगभग 50,455 रुपये) है।
  • OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 12 में OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

OnePlus 12 5G में 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus China

OnePlus ने चीनी बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 को लॉन्च कर दिया है। OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,400mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको वनप्लस 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 12 की कीमत और उपलब्धता


OnePlus 12 के 12GB + 256GB की कीमत ¥4,299 (लगभग 50,455 रुपये), 16GB + 512GB की कीमत ¥4,799 (लगभग 56,709 रुपये), 16GB + 1TB की कीमत ¥5,299 (लगभग 62,547 रुपये) और 24GB + 1TB की कीमत ¥5,799 (लगभग 68,386 रुपये) है। यह फोन Rock Black, Pale Green और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के प्री-ऑर्डर आज यानी कि 5 दिसंबर से शुरू होंगे और बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी।


OnePlus 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 12 में 6.82 इंच की कर्व्ड OLED QHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3168 x 1440 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz, लोकल पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक और 2160Hz PWM डिमिंग है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 9140mm² VC (वेपर चैंबर) कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो कि 38,547mm² एरिया को कवर करता है। इस फोन में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, वहीं यह 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 64MP OmniVision OV64B कैमरा और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 48MP सोनी IMX581 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, GNSS, NFC और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.