OnePlus 12 में मिल सकती है 5,400 mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन में नए Snapdragon 8 gen 3 SoC और Sony LYTIA LYT808 प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर होने की पुष्टि की गई है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2023 17:30 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है
  • हाल ही में कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन OnePlus 12 जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें 5,400 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 3 SoC की पुष्टि हो गई है। 

चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को टिप्सटर Digital Chat Station ने देखा है। इसके साथ 11 V पर 9.1 एम्पेयर के अधिकतम आउटपुट के साथ बंडल्स चार्जर है। इससे 100 W वायर्ज चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिल रहा है। यह OnePlus 11 के समान है। इस टिप्सटर का दावा है कि OnePlus 12 में 5,400 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में नए Snapdragon 8 gen 3 SoC और Sony LYTIA LYT808 प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर होने की पुष्टि की गई है। इसमें DisplayMate A+ रेटेड X1 'ओरिएंटल स्क्रीन' 2K के रिजॉल्यूशन और 2,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकती है। 
Advertisement

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि OnePlus 12 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड टेलीफोटो सेंसर और 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B सेंसर 3x ऑप्टिकल जूम और हाइब्रिड जूम कैमरा के साथ हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन अगले वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 11 5G को भारत में फरवरी में 56,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 

पिछले महीने कंपनी ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और 7.82-इंच AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है। इसका बाहरी डिस्प्ले 6.31-इंच का है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,800 निट्स तक की है। OnePlus Open में तीन हैसलब्लैड-ब्रांडेड रियर कैमरा मिलते हैं। इनमें Sony का नेक्स्ट जनरेशन LYTIA-T808 "पिक्सल स्टैक्ड" CMOS कैमरा शामिल है। इसकी 4,800mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका भारत में प्राइस 1,39,999 रुपये है। इसे दो कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  7. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  8. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  9. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  10. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.