OnePlus 12 में होगा यह धांसू फीचर, छूते ही अनलॉक हो जाएगा फोन! जानें डिटेल

OnePlus 12 : यह एक लेटेस्‍ट टेक्‍नॉलजी है, जिसकी बदौलत फोन को बेहद आराम से और फास्‍ट अनलॉक किया जा सकेगा।

OnePlus 12 में होगा यह धांसू फीचर, छूते ही अनलॉक हो जाएगा फोन! जानें डिटेल

अल्ट्रा-थिन अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट टेक्‍नॉलजी का मकसद किसी भी डिवाइस को तेजी से अनलॉक करना है।

ख़ास बातें
  • 5 दिसंंबर को चीन में लॉन्‍च हो रहे नए वनप्‍लस स्‍मार्टफोन
  • अल्‍ट्रा थिन अंडर-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर की होगी खूबी
  • कंपनी के प्रेसिडेंट ‘लि जेई’ ने दी जानकारी
विज्ञापन
OnePlus 12 स्‍मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फोन के खास फीचर्स का खुलासा हो रहा है। चीन में 5 दिसंबर को पेश होने जा रहे OnePlus 12 के बारे में नई जानकारी मिली है। यह इन्‍फर्मेशन कंपनी के प्रेसिडेंट ‘लि जेई' के हवाले से आई है। उन्‍होंने बताया है कि अपकमिंग वनप्‍लस 12 में अल्‍ट्रा थिन अंडर-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह एक लेटेस्‍ट टेक्‍नॉलजी है, जिसकी बदौलत फोन को बेहद आराम से और फास्‍ट अनलॉक किया जा सकेगा।  

‘लि जेई' ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर यह जानकारी शेयर की। जेई ने एक मजाकिया पोस्‍ट लिखा, लेकिन वह यह बताने से नहीं चूके कि यह फीचर्स कितना काम का हो सकता है। अल्ट्रा-थिन अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट टेक्‍नॉलजी का मकसद किसी भी डिवाइस को तेजी से अनलॉक करना है। लि जेई ने उम्‍मीद जताई कि वनप्‍लस 12 यह फीचर उसे बाकी फ्लैगशिप डिवाइस से कतार में अलग खड़ा करेगा। 

बाकी फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 12 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच का BOE AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह 3168 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करेगा। साथ ही 2160Hz PWM डिमिंग तकनीक इसमें मिलेगी, जिसका मतलब है कि आप देर तक स्‍मार्टफोन यूज कर पाएंगे और आंखों में थकान महसूस नहीं होगी।  

वनप्लस 12 के रियर साइड में OIS सपोर्ट वाला LYT-808 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल IMX581 अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर काम करेगा। यानी वनप्‍लस 12 को अबतक के सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। 

ग्‍लोबल मार्केट्स में वनप्‍लस 12 को अगले साल 24 जनवरी को लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि 5 दिसंबर को चीन में हो रहे लॉन्‍च के बाद यह काफी हद तक समझा जा सकेगा कि नए वनप्‍लस के ग्‍लोबल वेरिएंट में क्‍या खूबियां होंगी। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • कमियां
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »