OnePlus 12 5G के रियर में होगा वुडन टेक्सचर, जानें सबकुछ

OnePlus अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 5G पर काम कर रही है, जिसे अगले साल जनवरी में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 12 5G के रियर में होगा वुडन टेक्सचर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Weibo/Digital Chat Station

OnePlus 12 5G में 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप जूम कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus 12 5G में 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप जूम से लैस होगा।
  • OnePlus 12 5G में होगी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • OnePlus 12 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
विज्ञापन
OnePlus अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 5G पर काम कर रही है, जिसे अगले साल जनवरी में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus ने हमेशा अपने फोन के रियर पार्ट को अलग-अलग डिजाइन में तैयार करने का प्रयास किया है। अब ऐसा लग रहा है कि OnePlus 12 5G में कुछ खास है। आइए आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अब, वीबो पर डिजिटल चैट स्टेशन से ने बताया है कि आगामी वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का एक वेरिएंट होगा जिसमें रियर में वुडन टेक्सचर होगा। OnePlus का OnePlus 12 5G के लिए वुड इस्तेमाल करने का फैसला कंपनी के पहले मॉडल OnePlus One से मिलता है, जिसके लिए कंपनी ने चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए वुडन टेक्सचर वाले कवर और यहां डिटैचेबल बैक की सप्लाई की थी।

हालांकि, स्मार्टफोन का पूरा रियर पार्ट फोटो में नजर नहीं आ रहा है। OnePlus 12 5G की रियल वर्ल्ड इमेज सामने आई हैं। फिलहाल कैमरा बम्प किसी भी फोटो में नजर नहीं आ रहा है। ऐसी संभावना है कि कैमरा ऐरे में प्राइमरी, पेरिस्कोप और टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकते हैं। वनप्लस ने बताया था कि सोनी LYT-808 सेंसर OnePlus Open के LYT-T808 कैमरे का एक वेरिएंट है जो कि प्राइमरी कैमरे के तौर पर काम करेगा।

यह भी बताया गया है कि सेकेंडरी कैमरा एक ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) होगा जो 1/2-इंच सेंसर और f/2.6 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप जूम से लैस होगा। OnePlus 12 का लॉन्च जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे लीक और वनप्लस द्वारा आगामी फोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिल रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  3. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  4. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  5. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  6. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  7. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  8. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  9. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »