OnePlus 15R के लॉन्च होते ही 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा ये मिड रेंज स्मार्टफोन

OnePlus 15R के लॉन्च होने के बाद OnePlus 11R की कीमत में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 10:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11R में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 11R में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया गया है।

OnePlus 11R में 50MP कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च किया है। ऐसे में कंपनी के पिछले मिड रेंज स्मार्टफोन जैसे कि OnePlus 11R की कीमत में भारी गिरावट आई है। अगर आप कम बजट में मिड रेंज स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो वनप्लस 11आर पर विचार कर सकते हैं। इस वक्त रिलायंस डिजिटल पर भारी कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से बंपर बचत हो रही है। आइए OnePlus 11R पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 11R Price

OnePlus 11R का 8GB+128GB रिलायंस डिजिटल पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि फरवरी, 2023 में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो IDBI बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (4000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके  बाद प्रभावी कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीब 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

OnePlus 11R Specifications

OnePlus 11R में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिवट रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फ्लैश फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 74.3 मिमी, मोटाई 8.7 मिमी और वनज 204 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 11R के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.