• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 16GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 11R स्मार्टफोन, कीमत 39,999 रुपये से शुरू

16GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 11R स्मार्टफोन, कीमत 39,999 रुपये से शुरू

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने भारत में OnePlus 11R को दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया। बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

16GB RAM, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 11R स्मार्टफोन, कीमत 39,999 रुपये से शुरू

OnePlus 11R दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है - सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर

ख़ास बातें
  • OnePlus 11R में 6.74-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है नया डिवाइस
  • इसके रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर शामिल है
विज्ञापन
OnePlus 11R को भारत में मंगलवार को कंपनी के Cloud 11 इवेंट में लॉन्च किया गया। यह कुछ हद तक फ्लैगशिप OnePlus 11 5G मॉडल की रूपरेखा लेकर आता है, लेकिन हैंडसेट अधिक किफायती है। स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 5G SoC पर काम करता है और 6.74-इंच फुल-एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस है। अच्छी बात यह है कि फैंस को इसमें अलर्ट स्लाइडर भी मिल रहा है। मॉडल को आज ही OnePlus Ace 2 के रूप में चीन में लॉन्च किया गया था।
 

OnePlus 11R price in India, availability

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने भारत में OnePlus 11R को दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया। बेस 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। डिवाइस दो कलर ऑप्शन - सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर में उपलब्ध है और 28 फरवरी को अमेजन, वनप्लस वेबसाइट और देश भर के रिटेल स्टोर्स के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू होंगे।
 

OnePlus 11R specifications

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो, OnePlus 11R में 6.74-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1450 nits है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट, 1440Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 120Hz तक एडेप्टिवट रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 8.7 mm और वनज 204 ग्राम है। फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।

फोन तीन रियर कैमरों के साथ आता है, जिनमें 50-मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। OnePlus 11R में ऑप्टिकल जूम सपोर्ट नहीं है, लेकिन इसमें 10x डिजिटल जूम है। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर एक होल-पंच कटआउट में लगाया गया है।

OnePlus 11R का रियर कैमरा 30fps (फ्रेम-प्रति-सेकंड) पर 4K क्वालिटी वाले वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और इसके EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन) और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के कारण शेक-फ्री है।

5G-सक्षम डिवाइस पर उपलब्ध कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी है, जो 100W फ्लैश फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »