16GB RAM, 50MP कैमरा वाले OnePlus 11R 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक

OnePlus 11R में 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इस डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 17:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11R इस साल की दूसरी तिमाही में आने की संभावना है।
  • OnePlus 11R में 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है।
  • OnePlus 11R के 8GB/128GB वेरिएंट की अनुमानित कीमत 35-40 हजार रुपये होगी।

OnePlus 11

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसका नाम OnePlus 11R है। रिपोर्ट्स से यह पता चला है कि OnePlus 11R और OnePlus Ace 2 दोनों ही एक डिवाइस हैं। OnePlus Ace 2 को लेकर अफवाह है कि यह फोन सिर्फ चीनी मार्केट तक सीमित है तो वहीं OnePlus 11R को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। ये दोनों ही फोन कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आए हैं, जिनसे इनकी आगामी लॉन्च का सुझाव मिलता है। आइए वनप्लस के नए स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 11R इस साल की दूसरी तिमाही में आने की संभावना है। भले ही फर्म ने सिर्फ भारत में OnePlus 11 लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है। OnePlus 11R की लीक के अनुसार, डिवाइस में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 512GB तक स्टोरेज मिलेगी। अब टिपस्टर मुकुल शर्मा ने वनप्लस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया है।
Advertisement
 

OnePlus 11R की कीमत


कीमत की बात की जाए तो OnePlus 11R के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में अनुमानित कीमत 35,000 और 40,000 होगी। वहीं 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,000 रुपये होगी।
 

OnePlus 11R 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
OnePlus 11R में 6.7 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इस डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट होगा। प्रोसेसर के लिए इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा, जिसके साथ Adreno GPU मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आएगा।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50MP का पहला कैमरा, 12MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं OnePlus फोन के फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। चाइना 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक, OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में IR ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर और सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.