• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon सेल के दौरान OnePlus सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा

Amazon सेल के दौरान OnePlus सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा

OnePlus ने 6 अक्टूबर से 10 नवंबर 2023 के दौरान Amazon Great Indian Festival में काफी बिक्री की थी।

Amazon सेल के दौरान OnePlus सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus फोन Amazon Great Indian Festival में काफी बिक्री की थी।
  • OnePlus Open 5G ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।
  • OnePlus 11R 5G की सेल में 30000 रुपये सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन
OnePlus ने 6 अक्टूबर से 10 नवंबर 2023 के दौरान Amazon Great Indian Festival में काफी बिक्री की थी। कंपनी ने कथित तौर पर फेस्टिवल के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाले एंड्रॉइड स्मार्टफोन बेचे। OnePlus Open 5G ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोल्डेबल फोन बन गया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

खासतौर पर हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Open 5G ने काफी लोकप्रियता हासिल की। 23 से 27 अक्टूबर, 2023 के दौरान ओपन सेल के दिन यह Amazon पर 1 लाख प्राइज सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाला फोल्डेबल फोन बन गया। 

OnePlus Open 5G की बिक्री के अलावा फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11R 5G ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (6-10 के दौरान) 30 हजार रुपये के प्राइज सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रीमियम एंड्रॉइड स्मार्टफोन का तौर पर लोकप्रियता हासिल की। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान भी अच्छी लोकप्रियता मिली। इस स्मार्टफोन ने कीमत के मामले में सबसे ज्यादा बिकने वाले एंड्रॉइड स्मार्टफोन के तौर पर लोकप्रियता हासिल की।

OnePlus इंडिया के सेल्स हेड रणजीत सिंह ने ब्रांड के परफॉर्मेंस के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि “हम ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान अमेजन इंडिया पर अपने प्रोडक्ट्स के लिए जबरदस्त रिस्पॉन्स देखकर खुश हैं। OnePlus में हम यूनिक और नई टेक्नोलॉजी लिमिट को पार करते हुए और हमारे यूजर्स की लाइफ को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते हैं। अमेजन के साथ हमारा लंबे समय से जुड़ा इसे लोकप्रियता को हासिल करने में मदद करता रहा है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान OnePlus स्मार्टफोन की जबरदस्त बिक्री से यूजर्स की बढ़ती प्राथमिकताओं के बारे में पता चलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »