OnePlus 11 Concept का डिजाइन हुआ लीक, MWC 2023 लॉन्च से पहले जानें क्या है खास

OnePlus 11 कॉन्सेप्ट की फोटो ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 11:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 Concept 7 फरवरी को Cloud 11 लॉन्च इवेंट में टीज किया गया था।
  • OnePlus 11 Concept की फोटो ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
  • OnePlus 11 Concept का लुक काफी हद तक Nothing Phone 1 जैसा लगता है।

OnePlus 11 Concept के रियर में ब्लूट लाइट स्ट्रीप हैं।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 11 कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन 7 फरवरी को Cloud 11 लॉन्च इवेंट के दौरान टीज किया गया था। कंपनी ने उस इवेंट में OnePlus 11 5G और OnePlus 11R समेत कई अन्य डिवाइसेज को पेश किया था। OnePlus ने कॉन्सेप्ट डिवाइस को टीज करते हुए डिजाइन का खुलासा किया, जो इस महीने के आखिर में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में पेश किया जाएगा। अब OnePlus 11 कॉन्सेप्ट की फोटो ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिली। आइए OnePlus 11 Concept के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप के पास लाइट स्ट्रिप्स हैं जो कि पूरे रियर पैनल तक नजर आती हैं। समान डिजाइन Weibo पर लीक हुई फोटो में दिखा रहा है। रियर में नजर आने वाली आइस ब्लू पाइपलाइन्स काफी शानदार लग रही हैं जैसा कि कंपनी द्वारा दिखाए गए पहले टीजर में नजर आया था।
Advertisement

OnePlus के टीजर से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि “फोटो में OnePlus 11 कॉन्सेप्ट की इंजीनियरिंग का पता चलता है, जिसमें आइस ब्लू पाइपलाइन्स उभर कर आ रही हैं। OnePlus 11 कॉन्सेप्ट की पाइपलाइन एक बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक यूनिबॉडी ग्लास डिजाइन से प्रेरित है।

वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट फोन के डिजाइन को फ्लोइंग बैक के तौर पर जाना जाता है। हालांकि इस फोन के बारे में काफी कम जानकारी है। OnePlus ने यह भी खुलासा नहीं किया है कि टीजर में नजर आने वाली पाइपलाइन्स क्या काम करती हैं, लेकिन जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा। जी हां वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट को 27 फरवरी को बार्सिलोना, स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में पेश किया जाएगा।
Advertisement

अब तक टीज और लीक हुआ OnePlus 11 Concept फोन का लुक काफी हद तक Nothing Phone 1 जैसा लगता है। वैसे दोनों फोन के डिजाइन अलग-अलग हैं। ऐसा लग रहा है कि OnePlus 11 कॉन्सेप्ट में एक लिट-अप बैक होगा। वहीं Nothing Phone 1 एक ग्लिफ इंटरफेस के साथ आता है जो यूजर्स को स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट्स और नोटिफिकेशन के लिए फोन के रियर पैनल पर लाइट इफेक्ट को बदलने की सुविधा देता है। हालांकि यह नहीं पता है कि वनप्लस 11 कॉन्सेप्ट के रियर की लाइट एक जैसी रहेगी या नहीं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.