OnePlus 11 5G Marble Odyssey स्पेशल एडिशन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ पेश, जानें क्या है खास

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की Quad HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3216 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2023 17:22 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की Quad HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 11 5G में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • OnePlus 11 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 11 5G Marble Odyssey में

Photo Credit: Amazon

OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 11 5G Marble Odyssey Limited Edition हाल ही में पेश कर दिया है। OnePlus 11 5G Marble Odyssey, पॉलिश्ड मार्बल या रिफाइंड कंकड़ जैसी अल्ट्रा-स्मूथ और कूल-टू-टच बनावट के साथ एक खास टच एक्सपीरियंस प्रदान करता है। हालांकि, स्पेसिफिकेशंस के मामले में OnePlus 11 5G Marble Odyssey सामान्य OnePlus 11 5G जैसा ही है। स्पेशल एडिशन फोन एक खास माइक्रोक्रिस्टलाइन रॉक कंटेंट मैटेरियल में शोकेस है जो कि यूनिक संगमरमर जैसी फिनिश प्रदान करता है। आइए वनप्लस के नए स्मार्टफोन की खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 11 5G Marble Odyssey की कीमत और उपलब्धता


OnePlus 11 5G Marble Odyssey बाजार में बिक्री के लिए 6 जून से ई-कॉमर्स साइट अमेजन और वनप्लस की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होगा। जल्द ही वनप्लस इस स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा करेगी।


OnePlus 11 5G Marble Odyssey के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की Quad HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3216 x 1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले HDR 10+ और Dolby Vision का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्शन दिया गया है। OnePlus 11 5G में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus 11 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.1mm, चौड़ाई 74.1mm, मोटाई 8.53mm और वजन 205 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  3. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  4. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  5. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  6. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  7. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  8. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  9. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.