Amazon Sale 2023 : Rs 50 हजार से भी सस्‍ता मिल रहा OnePlus 11 5G, ऐसे पाएं डील

Amazon Sale 2023 : OnePlus 11 5G को 50 हजार रुपये से कम में खरीदने के लिए आपको एमेजॉन सेल 2023 में बैंक डिस्‍काउंट और एक्‍सचेंज ऑफर दोनों का इस्‍तेमाल करना होगा।

Amazon Sale 2023 : Rs 50 हजार से भी सस्‍ता मिल रहा OnePlus 11 5G, ऐसे पाएं डील

एमेजॉन की ओर से ICICI क्रेडिट कार्ड होल्‍डर्स को 2,250 रुपये का डिस्‍काउंट इस फोन की खरीद पर दिया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस 11 5जी को एमेजॉन पर कम कीमत में लिया जा सकता है
  • Amazon Sale 2023 में इस फोन पर है डील्‍स और डिस्‍काउंट
  • 50 हजार रुपये से कम में लिया जा सकता है इसका 8 जीबी रैम मॉडल
विज्ञापन
‘Amazon Great Indian Festival Sale 2023 फाइनल डेज' में तमाम प्रोडक्‍ट्स पर डील्‍स और डिस्‍काउंट पेश किया जा रहा है। यह सेल जल्‍द खत्‍म होने वाली है। ऐसे में यूजर्स के पास डिस्‍काउंट पाने के लिए कम टाइम बचा है। मौजूदा एमेजॉन सेल में OnePlus 11 5G स्‍मार्टफोन को 50 हजार रुपये से भी कम में हासिल किया जा सकता है। इस फोन के 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज मॉडल की कीमत 56,999 रुपये लिस्‍ट है। आप कैसे इसे 50 हजार से कम में खरीद सकते हैं, आइए जानते हैं।    

OnePlus 11 5G को 50 हजार रुपये से कम में खरीदने के लिए आपको एमेजॉन सेल 2023 में बैंक डिस्‍काउंट और एक्‍सचेंज ऑफर दोनों का इस्‍तेमाल करना होगा। एमेजॉन की ओर से ICICI क्रेडिट कार्ड होल्‍डर्स को 2,250 रुपये का डिस्‍काउंट इस फोन की खरीद पर दिया जा रहा है। इस ऑफर को लगाने से फोन के दाम सीधे 54,749 रुपये हो जाते हैं। 

एक्‍सचेंज ऑफर के साथ इस डिवाइस पर 50 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। हमने एक वीवो स्‍मार्टफोन को एक्‍सचेंज ऑफर में लगाकर देखा तो 7 हजार रुपये से ज्‍यादा की छूट उस डिवाइस पर दी गई। इससे OnePlus 11 5G की कीमत 50 हजार रुपये से भी कम रह जाती है। 

OnePlus 11 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें तीसरी जेनरेशन का का हैसलब्लैड कैमरा है। फोन में डॉल्बी विजन एचडीआर और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट की खूबियां भी हैं और यह 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX581 सेंसर है। साथ ही  48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसके अलावा 4,999 रुपये कीमत वाला OnePlus Buds Z2 खुद ही इस डील पर आपके कार्ट में ऐड हो जाता है और बिलकुल फ्री है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • कमियां
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »