OnePlus 10T होगा OnePlus का पहला 16GB RAM वाला फोन, फीचर्स भी बेमिसाल

वनप्लस 10T 8GB / 12GB RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में एक Weibo पोस्ट में, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि 10T में 16GB LPDDR5 RAM और 512 GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

OnePlus 10T होगा OnePlus का पहला 16GB RAM वाला फोन, फीचर्स भी बेमिसाल

Photo Credit: MySmartPrice/@heyitsyogesh

ख़ास बातें
  • वनप्लस 10T 8GB / 12GB RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज के साथ आएगा।
  • वनप्लस दो Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।
  • वनप्लस 10टी में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
OnePlus इस महीने के आखिर में या अगस्त की शुरुआत में भारत में OnePlus 10T को पेश कर सकता है। यह फोन इस महीने के आखिर में भारत में उतरने की उम्मीद है और साथ ही साथ उसी समय चीन में भी पेश किया जा सकता है। हाल ही में मॉडल नंबर PGP110 के साथ कथित 10T को AnTuTu पर 1,131,151 प्वाइंट्स के प्रभावशाली बेंचमार्किंग स्कोर के साथ देखा गया था। अब एक हाल ही में आई लीक से साफ हुआ है कि वनप्लस 10टी में अब तक के वनप्लस फोन पर मिलने वाली रैम मिल सकती है।

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस 10T 8GB / 12GB RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में एक Weibo पोस्ट में, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि 10T में 16GB LPDDR5 RAM और 512 GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

इसलिए OnePlus 10T 16GB RAM ऑप्शन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। जैसा कि पहले से ही पता है कि फोन में Snapdragon 8+ Gen 1  मोबाइल प्लेटफॉर्म मिल सकता है। इसमें 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। पुरानी रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि वनप्लस 10टी में 4,800mAh की बैटरी होगी जो कि 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

रिपोर्ट्स ने यह भी बताया है कि वनप्लस दो Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। दोनों फोन में एक जैसे ही स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं, लेकिन उनके कैमरा में अंतर हो सकता है। कई रिपोर्ट्स से साफ हुआ है कि वनप्लस 10टी में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहाल कैमरा, 16 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है।

हालांकि चीन में आने वाले स्मार्टफोन के कैमरा अलग हो सकते हैं। डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पहले कुछ टिप्सटर ने चीनी वर्जन के लिए समान कैमरा कॉन्फिगरेशन की जानकारी दी है। वहीं इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus 10T, OnePlus Smartphone, 16GB RAM Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »