OnePlus 10T Marvel Edition जल्द होगा लॉन्च, Disney ने किया खुलासा, बॉक्स में क्या होगा अलग

वनप्लस इंडिया ने कहा है कि इस स्पेशल एडिशन OnePlus 10T को लेकर अधिक जानकारी रेड केबल क्लब के जरिए 17 और 19 दिसंबर के बीच दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 17:14 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस (OnePlus) चीन में 17 दिसंबर को एक प्रोडक्ट की घोषणा करने वाला है।
  • इस पैकेज में OnePlus 10T का 16GB और 256GB स्टोरेजवेरिएंट होगा।
  • OnePlus 10T Marvel Edition Box की कीमत डिज्नी इंडिया पर ₹55,999 रुपये है।

Photo Credit: Shopdisney

वनप्लस (OnePlus) चीन में 17 दिसंबर को एक प्रोडक्ट की घोषणा करने वाला है। उससे पहले, ब्रांड ने पहले से मौजूद फोन के स्पेशल एडिशन को टीज किया है। कंपनी ने डिज्नी के साथ एक मार्वल-थीम्ड स्मार्टफोन के लिए पार्टनरशिप की है। प्रोडक्ट को आधिकारिक तौर पर OnePlus 10T Marvel Edition Box का नाम दिया गया है।   

OnePlus 10T Marvel Edition Box


वनप्लस इंडिया ने कहा है कि इस स्पेशल एडिशन OnePlus 10T को लेकर अधिक जानकारी रेड केबल क्लब के जरिए 17 और 19 दिसंबर के बीच दी जाएगी। हालांकि, शॉप डिज्नी इंडिया ने अभी से ही प्रोडक्ट को अपने ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया है और इसके बारे में सभी जानकारी रिवील कर दी है। लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus 10T Marvel Edition Box में ये चीजें मिलने वाली हैं।

OnePlus 10T रिटेल बॉक्स
कैप्टन अमेरिका पॉप-सॉकेट 
Advertisement
ब्लैक पैंथर स्टैंड 
आयरन मैन केस 

इस पैकेज में OnePlus 10T का 16GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट होगा। यह Moonstone Black कलर में प्री-एप्लाइड स्क्रीन प्रोटेक्टर के साथ आएगा। यह रेगुलर बॉक्स की चीजों के साथ आएगा। इसमें 160W SuperVOOC चार्जर, USB Type-C केबल, प्रोटेक्टिव केस और सिम ट्रे इजेक्टर होगा। OnePlus 10T Marvel Edition Box की कीमत डिज्नी इंडिया पर ₹55,999 (~$680) है। आपको बता दें, रेगुलर रिटेल वेरिएंट की कीमत भी इतनी ही है। आपको बता दें कि वनप्लस 10 टी को भारतीय बाजार में अगस्त, 2022 में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

OnePlus 10T Marvel Edition Box की खासियतें


ऐसे माना जा रहा है कि मार्वल थीम्ड पैकेज या तो लिमिटेड होगा या सिर्फ रेड केबल क्लब मेंबर्स के लिए किसी प्रतिस्पर्धा के लिए उपलब्ध होगा। यह कारण हो सकता है कि वनप्लस ने यह घोषणा क्लब के जरिए की है। इसके साथ ही हमें यह भी लगता है कि इस फोन को दूसरे बाजारों में उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। वनप्लस अपने स्पेशल एडिशन फोन्स को एक मार्केट तक ही सीमित रखने के लिए जाना जाता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fast SoC, lots of RAM and storage
  • Good battery life and super-quick charging
  • Bright, vibrant display
  • Good overall value for money
  • Bad
  • Average photo and video quality
  • No wireless charging, IP rating, eSIM support
  • Fans will miss the alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.