8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ OnePlus 10R मार्च 2022 में होगा लॉन्च!

OnePlus 10R फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले बताई गई है।

8GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ OnePlus 10R मार्च 2022 में होगा लॉन्च!

OnePlus 10R फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले बताई गई है।

ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार, फोन केवल एशियन मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा।
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले बताई गई है।
  • OnePlus TV Y1S का रेंडर ऑनलाइन सामने आया है।
विज्ञापन
OnePlus 10R जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। कथित तौर पर इस फोन को 2022 Q2 में भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा OnePlus TV Y1S का एक रेंडर भी ऑनलाइन सामने आया है। OnePlus 10R के बारे में कहा जा रहा है कि यह Oppo Find X5 के साथ भी लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

Android Central की एक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 10R में  MediaTek Dimensity 9000 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज बेस वेरिएंट में देखने को मिल सकती है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले बताई गई है। कथित तौर पर यह फोन केवल एशियन मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा जैसा कि OnePlus 9R और OnePlus 9RT के लॉन्च के समय पर भी देखने को मिला था। 

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 10 के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 एसओसी नहीं होगा क्योंकि यह अमेरिका में भी लॉन्च होगा। मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 1 चिपसेट जैसी ही कोर कंफिग्रेशन है लेकिन यह mmWave 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट नहीं करता है। OnePlus 10 चीन और भारत में 2022 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। 

OnePlus TV के अपकमिंग मॉडल OnePlus TV Y1S का रेंडर ऑनलाइन सामने आया है। यह टीवी जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी मॉडल को टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने OnePlus Connect app पर स्पॉट किया है। रेंडर्स के अनुसार, टीवी में काफी पतले बेजल हैं और बॉटम बेजल पर सेंटर में वनप्लस का लोगो है। टीवी 32 इंच और 43 इंच के डिस्प्ले साइज में आ सकता है और इसकी कीमत 25 हजार रुपये के लगभग हो सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस टीवी मॉडल को कन्फर्म नहीं किया है। स्पेसिफिकेशन्स और इसकी उपलब्धता के बारे में अभी केवल लीक्स ही सामने आए हैं जिन्हें पूर्ण सत्य नहीं माना जा सकता।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »