लॉन्‍च से पहले सामने आए OnePlus 10R 5G और Nord CE 2 Lite 5G के प्राइस!

लीक के अनुसार, OnePlus 10R 5G की कीमत 8GB RAM + 128GB मॉडल के लिए 38,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB वैरिएंट के लिए 44,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 13:48 IST
ख़ास बातें
  • 28 अप्रैल को ये डिवाइसेज इंडिया में लॉन्‍च होने जा रही हैं
  • इनके प्राइस और कलर ऑप्‍शंंस को लेकर एक लीक में दावा किया गया है
  • OnePlus Nord Buds के दाम 2999 रुपये हो सकते हैं

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्‍मार्टफोन को 6GB रैम +128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 17,999 रुपये में लाने की तैयारी है।

Photo Credit: Oneplus India

OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन 28 अप्रैल को OnePlus Nord Buds के साथ इंडिया में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। लॉन्च से कुछ ही दिन पहले एक नए लीक ने सभी तीन वनप्लस डिवाइसेज की प्राइसिंग डिटेल्‍स के साथ-साथ कलर ऑप्‍शन और स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन के बारे में बताया है। ये स्मार्टफोन और TWS ईयरबड दो अलग-अलग कलर्स में लॉन्‍च किए जा सकते हैं। OnePlus 10R 5G और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के बारे में कहा जाता है कि ये दो रैम और स्टोरेज ऑप्‍शन में आएंगे। OnePlus 10R 5G स्‍मार्टफोन MediaTek के डाइमेंसिटी 8100-MAX प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, Nord CE 2 Lite 5G में 64 मेगापिक्सल का AI ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

टिप्सटर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने एक ट्विटर पोस्ट में इंडिया में OnePlus 10R 5G, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और OnePlus Nord Buds के प्राइस और कलर वेरिएंट लीक किए हैं।

OnePlus 10R 5G, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G और OnePlus Nord Buds के इंडिया में अनुमानित प्राइस 
लीक के अनुसार, OnePlus 10R 5G की कीमत 8GB RAM + 128GB मॉडल के लिए 38,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB वैरिएंट के लिए 44,999 रुपये होगी। बेस मॉडल को 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जाएगा, जबकि टॉप-एंड वेरिएंट को 150W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाने की तैयारी है। वहीं, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्‍मार्टफोन 6GB रैम +128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 17,999 रुपये में आता है, जबकि इसके 8GB RAM + 128GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये हो सकती है। वनप्लस नॉर्ड बड्स की कीमत 2,999 रुपये होने की उम्मीद है। 
Advertisement

OnePlus 10R 5G फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में आने के लिए तैयार है, जबकि OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को ब्लू और ब्लैक कलर्स में पेश किया जा सकता है। ईयरबड्स के ब्‍लैक और वाइट कलर्स में लाया जा सकता है। 

इसके अलावा, टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने भी OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की प्राइसिंग का अनुमान लगाया है। उनके मुताबिक इस हैंडसेट के रिटेल प्राइस 6GB रैम +128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 19,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 21,999 रुपये होंगे। 
Advertisement

OnePlus की ये सभी डिवाइसेज 28 अप्रैल को इंडिया में लॉन्‍च होने जा रही हैं। कंपनी अपने सोशल मीडिया हैंडल और डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए स्मार्टफोन और ईयरबड्स को टीज कर रही है। OnePlus ने अपकमिंग OnePlus 10R 5G में MediaTek का डाइमेंसिटी 8100-MAX प्रोसेसर होने की बात कन्‍फर्म की है। यह 4,500mAh की बैटरी के साथ भी आएगा। OnePlus 10R 5G को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसका एक वेरिएंट 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला और दूसरा वेरिएंट 80W चार्जिंग सपोर्ट वाला होगा। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.