• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 10 Ultra में मिल सकता है सेकेंडरी डिस्प्ले, लीक पेटेंट ड्रॉइंग में दिखी डिज़ाइन की झलक!

OnePlus 10 Ultra में मिल सकता है सेकेंडरी डिस्प्ले, लीक पेटेंट ड्रॉइंग में दिखी डिज़ाइन की झलक!

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि OnePlus 10 Ultra फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस होगा। आगामी वनप्लस 10 अल्ट्रा फोन साल 2022 के सेकेंड हाफ में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus 10 Ultra में मिल सकता है सेकेंडरी डिस्प्ले, लीक पेटेंट ड्रॉइंग में दिखी डिज़ाइन की झलक!
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Ultra मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • वनप्लस 10 अल्ट्रा का डिज़ाइन OnePlus 10 Pro की तरह होगा
  • फोन के बैक पर मिल सकता है सेकेंडरी डिस्प्ले
विज्ञापन
OnePlus 10 Ultra स्मार्टफोन कथित रूप से इस साल लॉन्च किया जा सकता है। फ्रेश रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि सितंबर में फाइल कथित पेटेंट ड्रॉइंग के आधार पर अटकलें लगाई जा सकती है कि आगामी स्मार्टफोन पेरिस्कोप लेंस के साथ आएगा। आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सेकेंडरी डिस्प्ले भी मौजूद होगा, जो कि कैमरा मॉड्यूल में स्थित होगा। इसके अलावा, वनप्लस 10 अल्ट्रा स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि आगामी OnePlus 10R के समान है। पिछले महीने वनप्लस 10 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लेकर पता चला था कि यह Engineering verification testing (EVT) फेज में है, जोकि जल्द लॉन्च हो सकता है।

MyDrivers की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि टिप्सटर TechInsider (@TechInsiderBlog) ने कुछ कथित पेटेंट ड्रॉइंग शेयर की है, जो कि सितंबर 2021 में फाइल कियाा गया था। इन ड्राइंग में फोन का डिज़ाइन OnePlus 10 Pro से अलग है और अटकलें लगाई जा रही है कि यह आगामी OnePlus 10 Ultra होगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन का तीसरा सेंसर पेरिस्कोप लेंस होगा।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि वनप्लस 10 अल्ट्रा स्मार्टफोन में सेकेंडरी डिस्प्ले पेरिस्कोप लेंस के बगल में मिलेगी। यह सेल्फी के डिस्प्ले के लिए काफी छोटा प्रतीत हो रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि यह अन्य इस्तेमाल के लिए मिलेगा। संभावना यह भी है कि यह शायद सेकेंडरी डिस्प्ले हो ही न, क्योंकि ड्रॉइंग में ज्यादा डिटेलिंग नहीं दी गई है। ड्राइंग के अनुसार, फोन का बाकि का डिज़ाइन वनप्लस 10 प्रो के समान है।

कथित पेटेंट ड्रॉइंग में वनप्लस फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है, जिसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट दिया गया है। फोन के दाएं किनारे पर अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन देखा जा सकता है। जबकि बाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर मौजूद है। फोन के बॉटम में दो स्पीकर ग्रील और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कंपनी ने फिलहाल वनप्लस 10 अल्ट्रा की जानकारी नहीं दी है, ऐसे में यह पेटेंट ड्राइंग अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि वनप्लस 10 अल्ट्रा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। आगामी वनप्लस 10 अल्ट्रा फोन साल 2022 के सेकेंड हाफ में लॉन्च हो सकता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 10 Ultra, OnePlus 10 Ultra Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »