OnePlus 10 Ultra का डिजाइन पेटेंट ऑनलाइन लीक, कैमरा मॉड्यूल में भी होगी स्क्रीन!

OnePlus 10 Ultra को लेकर आई इस रिपोर्ट में ये संकेत भी मिलता है कि गोलाकार लेंसेज के नीचे एक आयताकार कटआउट दिया गया है, जिसे पेरिस्कोप लेंस बताया जा रहा है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 16 जुलाई 2022 16:04 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस के लिए चीन की CNIPA पेटेंट अथॉरिटी में पेटेंट फाइल
  • कैमरा मॉड्यूल के अंदर सेकेंडरी स्क्रीन भी देखने को मिल सकती है
  • OnePlus 10 Ultra में Snapdragon 8 Gen 1+ SoC हो सकता है

OnePlus 10 Ultra का डिजाइन OnePlus 10 Pro से मिलता बताया जा रहा है

OnePlus 10 Ultra का डिजाइन ऑनलाइन लीक हो गया है। कथित तौर पर कंपनी ने एक प्रीमियम डिवाइस के लिए चीन की CNIPA पेटेंट अथॉरिटी के पास एक पेटेंट फाइल किया है। इस पेटेंट फाइलिंग में डिवाइस के कई बनाए गए चित्र भी शामिल हैं। बनाए गए फोटो में एक स्मार्टफोन दिखाया गया है जिसमें रियर में कैमरा बम्प दिखता है जो कि OnePlus 10 Pro के डिजाइन से मिलता है। इसके अलावा इसमें एक पेरिस्कोप कैमरा भी देखा जा सकता है। साथ ही एक अलर्ट स्लाइडर भी इसमें दिखाया गया है। यह कंपनी ने अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 10 Ultra का पेटेंट हो सकता है, ऐसा कहा गया है। 

IT Home ने कंपनी द्वारा चीन की पेटेंट अथॉरिटी के पास फाइल किए गए एक पेटेंट को स्पॉट किया है। इसे OnePlus 10 Ultra का पेटेंट बताया गया है। फोन से संबंधित कई ड्राइंग इसके साथ शामिल हैं जिनमें फोन का डिजाइन भी दिखाई देता है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में भी यह कहा गया था कि OnePlus 10 Ultra में पेरिस्कोप लेंस देखने को मिल सकता है, जैसा कि इस पेटेंट डिजाइन में भी दिखाया गया है। 
Advertisement

OnePlus 10 Ultra को लेकर आई इस रिपोर्ट में ये संकेत भी मिलता है कि गोलाकार लेंसेज के नीचे एक आयताकार कटआउट दिया गया है, जिसे पेरिस्कोप लेंस बताया जा रहा है। इसके अलावा ड्राइंग में एक अलर्ट स्लाइडर भी दिखाया गया है, जो बताता है कि यह वनप्लस का एक प्रीमिय हैंडसेट है। साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें फोन के अंदर पेरिस्कोप लेंस होने की बात कही गई थी। 

कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कैमरा मॉड्यूल के अंदर सेकेंडरी स्क्रीन होने की बात भी कही गई है। मई में आई एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि OnePlus 10 Ultra में Snapdragon 8 Gen 1+ SoC होगा और अपडेटेड फीचर्स के साथ कैमरा सेटअप होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.