OnePlus 10 Pro से Nord 3 तक, कब लॉन्‍च होगी कौन सी डिवाइस, जानें पूरी डिटेल

इनमें OnePlus Nord CE 2 Lite, OnePlus 10 Ultra समेत कई हैंडसेट शामिल हैं।

OnePlus 10 Pro से Nord 3 तक, कब लॉन्‍च होगी कौन सी डिवाइस, जानें पूरी डिटेल

Photo Credit: Oneplus

OnePlus 10 Pro को इस महीने के आखिर में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 54,500 रुपये हो सकती है।

ख़ास बातें
  • इस कथित लीक शेड्यूल को टिपस्टर योगेश बराड़ ने ट्विटर पर शेयर किया है
  • इसे सबसे पहले MySmartPrice ने स्‍पॉट किया
  • OnePlus 10 Pro इंडिया में कंपनी का इस साल पहला फोन हो सकता है
विज्ञापन
OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन को जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च किया जाने वाला है, जिसकी जानकारी कंपनी ने बीते दिनों दी थी। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 12GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। उम्मीद है कंपनी जल्द ही OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट कन्‍फर्म करेगी। कंपनी इस साल कई स्मार्टफोन रिलीज करने की योजना बना रही है। इस बीच एक टिपस्टर ने इस साल वनप्लस द्वारा लॉन्च किए जाने वाले प्रमुख स्मार्टफोन की टाइमलाइन डिटेल शेयर की हैं। इनमें OnePlus Nord CE 2 Lite, OnePlus 10 Ultra समेत कई हैंडसेट शामिल हैं। 

इस कथित लीक शेड्यूल को टिपस्टर योगेश बराड़ ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसे सबसे पहले MySmartPrice ने स्‍पॉट किया। टिपस्टर के अनुसार, OnePlus 10 Pro  इंडियन मार्केट में आने वाला इस साल कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। वहीं, साल के आखिर में OnePlus 10 Ultra को कंपनी के आखिरी स्‍मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। 
 

OnePlus 10 Pro की लॉन्‍च टाइमलाइन और अनुमानित प्राइस 

OnePlus 10 Pro को इस महीने के आखिर में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 54,500 रुपये हो सकती है। यह 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज डिवाइस के दाम होंगे। गौरतलब है कि यह डिवाइस इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च की गई थी, तभी से इसके ग्‍लोबल लॉन्‍च के कयास लगाए जा रहे हैं। 
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की लॉन्‍च टाइमलाइन और अनुमानित प्राइस 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को अप्रैल में इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किए जाने की खबरें हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 20,000 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। स्मार्टफोन के फीचर्स को पहले भी कई बार लीक किया जा चुका है। 
 

OnePlus Nord 2T की लॉन्‍च टाइमलाइन और अनुमानित प्राइस 

OnePlus Nord 2T को अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत में लॉन्च करने की योजना है। इस स्मार्टफोन को 30,000 से 40,000 रुपये के बीच लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। ये दोनों जानकारी भी एक टिप्‍सटर के जरिए  जनवरी के आखिर में शेयर की गई थीं। इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी बड़े पैमाने पर लीक हुए हैं।
 

OnePlus 10 Ultra की लॉन्‍च टाइमलाइन और अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

OnePlus 10 Ultra को इंडिया में साल 2022 की तीसरी तिमाही में रिलीज किए जाने की उम्‍मीद है। ऐसी अफवाहें हैं कि इस डिवाइस को 70 हजार रुपये या उससे ज्‍यादा कीमत में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसके अलावा OnePlus 10R को मई में रिलीज किए जाने की खबरें है। साथ ही OnePlus Nord 3 के जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन्स की संभावित कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »