12GB रैम और सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत

भारत में OnePlus 10 Pro के बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये है। फोन 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 71,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 21:10 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये है
  • Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस आता है फोन
  • OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 5 अप्रैल से भारत में उपलब्ध होगा

OnePlus 10 Pro की भारत में कीमत 66,999 रुपये है

OnePlus 10 Pro को कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन के तौर पर गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया। वनप्लस फोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ आता है। नए स्नैपड्रैगन चिपसेट के अलावा, OnePlus 10 Pro में OnePlus 9 Pro की तुलना में बेहतर AMOLED डिस्प्ले है। स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग से लैस आता है। कंपनी ने भारत में OnePlus Bullets Wireless Z2 नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस ईयरबड्स भी पेश किए।
 

OnePlus 10 Pro, OnePlus Bullets Wireless Z2 price in India

भारत में OnePlus 10 Pro के बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये है। फोन 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत 71,999 रुपये है। इसमें Emerald Forest और Volcanic Black कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Advertisement

ग्लोबल लेवल पर, OnePlus 10 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 899 यूरो (लगभग 75,500 रुपये) से शुरू होती है।

भारत में OnePlus Bullets Wireless Z2 की कीमत 1,999 रुपये है। ईयरबड्स बीम ब्लू और मैजिको ब्लैक शेड्स में आते हैं।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें, OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 5 अप्रैल से भारत में उपलब्ध होगा। वनप्लस बुलेट वायरलेस जेड 2 भी 5 अप्रैल से ही उपलब्ध होंगे।
 

OnePlus 10 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 10 प्रो फोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर काम करता है। फोन में 6.7-इंच का QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1Hz और 120Hz के बीच के डायनमिक रिफ्रेश रेट और 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले में ऑलवेज़-ऑन सपोर्ट मौजूद है, यह 1300 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मिलती है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 लेंस के साथ स्थित है। साथ में OIS सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 50-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर मिलेगा, जो कि एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ स्थित है। आखिर में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है।

वनप्लस 10 प्रो का कैमरा सेटअप 3.3x ऑप्टिकल ज़ूम क्षमता के साथ आता है। यह 24fps (फ्रेम रेट) पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 10 प्रो में 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.4 है।
Advertisement

फोन में 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले (ऑप्टिकल) फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्ज वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 163x73.9x8.55mm और भार 200.5 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable and noise-isolating fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Very fast charging, excellent battery life
  • Punchy, loud, and enjoyable sound
  • Bad
  • A bit weak on features
  • High volumes quickly cause listener fatigue
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 10 Pro, OnePlus 10 Pro Price, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.