Samsung Galaxy Note 9 को भारत में One UI 2.1 अपडेट मिलना शुरू

Samsung Mobile portal पर पोस्ट चेंगलॉग के मुताबिक, Samsung Galaxy Note 9 के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर N960FXXU5ETF5 है। वहीं, यह अपडेट जून 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जून 2020 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 9 इस नए अपडेट का साइज़ 1.3GB है
  • अपडेट का बिल्ड नंबर N960FXXU5ETF5 है
  • One UI 2.1 लेकर आया है कैमरा ऐप अपडेट

Samsung Galaxy Note 9 अगस्त 2018 में हुआ था लॉन्च

Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन भारतीय यूज़र्स को अब One UI 2.1 मिलना शुरू हो गया है। यह नया अपडेट जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है, इसके साथ ही इस अपडेट में गैलेक्सी नोट 9 यूज़र्स को कई नए फीचर्स भी मिलेंगे। बता दें, Samsung ने इससे पहले पिछले हफ्ते गैलेक्सी नोट 9 के लिए वन यूआई 2.1 अपडेट जर्मनी में रोलआउट किया था। इसके बाद यह अपडेट दक्षिण कोरिया में भी ज़ारी किया गया, वो भी उन सभी फीचर्स के साथ जो अब भारतीय यूज़र्स को इस अपडेट में मिलने वाले हैं। याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन Android 8.1 ऑरियो आधारित Samsung Experience UX के साथ अगस्त 2018 में लॉन्च हुआ था। हालांकि, पिछले साल दिसंबर में इस फोन को एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 अपडेट मिला था।
 
 

What's new with One UI 2.1 update for Samsung Galaxy Note 9

Samsung Mobile portal पर पोस्ट चेंगलॉग के मुताबिक, Samsung Galaxy Note 9 के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का बिल्ड नंबर N960FXXU5ETF5 है। वहीं, यह अपडेट जून 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। Samsung ने चेंजलॉग में वन यूआई 2.1 के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, फ्रेश वन यूआई वर्ज़न के फीचर्स में कैमरा अपडेट के साथ AR ज़ोन, सिंगल टेक, प्रो वीडियो, माई फिल्टर, सेल्फी टोन और इम्प्रूव नाइट मोड आदि शामिल हैं।

इसके अलावा नया सॉफ्टवेयर आपके गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन में AR Emoji को भी अपडेट करता है, साथ ही इसमें मैनुअल एडिटिंग और इनहांस्ड फेशियल एक्सप्रेशन रिकगनिसन इम्प्रूवमेंट्स भी दिया गया है। हालांकि, यहां यह बताना भी बेहद जरूरी है कि AR Emoji वर्ज़न को अपडेट करने के बाद जब आप इसे ओपन करेंगे तो आपके पुराने सेव किए AR emoji कैरेक्टर्स डिलीट हो जाएंगे।

सैमसंग इस अपडेट में इम्प्रूव्ड गैलेरी और मल्टीलिंगुअल ट्रांसलेशन फीचर के साथ अपडेटेड कीबोर्ड भी प्रदान करेगा। इसके अलावा अपडेट में आपको Quick Share फीचर भी मिलेगा, जो आपको नजदीकी सैमसंग डिवाइस के साथ तेज़ी से फाइल शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है। साथ ही इसमें Music Share फीचर भी मौजूद होगा, जो कि आपको तेज़ी से अपने दोस्तों के साथ म्यूज़िक साझा करने में मदद करेगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के इस नए अपडेट का साइज़ 1.3GB है। ध्यान रखें कि अपडेट को डाउनलोड व इंस्टॉल करते हुए आप मजबूत वाई-फाई कनेक्शन में हों।
 

How to download One UI 2.1 update on Samsung Galaxy Note 9

वन यूआई 2.1 अपडेट को सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डाउनलोड करने के लिए सेटिंग्स में जाकर सॉफ्यवेयर अपडेट में जाएं और डाउनलोड व इंस्टॉल करें। जब भी आपका फोन अपडेट के लिए तैयार होगा आपको नोटिफिकेशन के जरिए डाउनलोड का विकल्प मिल जाएगा।
Advertisement

सैमसंग फोकस ब्लॉग SamMobile ने सबसे पहले इस अपडेट की जानकारी सबसे पहले दी। हालांकि, Gadgets 360 ने भी इस अपडेट की स्वतंत्र रूप से जांच की।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9810

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Note 9, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.